Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:उन्नाव रेप केस- Exclusive:फायनेंस कम्पनी का कानपुर हेड शशि अपने बयान से मुकरा..ट्रक मालिक से फोन पर की यह बात..!

फतेहपुर:उन्नाव रेप केस- Exclusive:फायनेंस कम्पनी का कानपुर हेड शशि अपने बयान से मुकरा..ट्रक मालिक से फोन पर की यह बात..!

उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सीडेंट मामले की जांच कर रही सीबीआई लगातार संबंधित आरोपियों से पूछताछ कर रही है,इस बीच ट्रक मालिक को एक बार फिर रविवार सुबह सीबीआई के समक्ष लखनऊ में हाज़िर होना है।दूसरी ओर मीडिया में आए ट्रक फायनेंस कम्पनी के कानपुर ब्रांच के हेड शशि के बयानों ने सनसनी फैला दी थी लेक़िन शनिवार शाम तक शशि अपने ही बयान से मुकर गया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट।

फतेहपुर:उन्नाव रेप केस पीड़िता के एक्सीडेंट का मामला फतेहपुर से भी तगड़ा जुड़ा हुआ है।जिसका कारण है जिस ट्रक से पीड़िता की कार का एक्सीडेंट हुआ उस ट्रक का मालिक,ट्रक ड्राइवर और खलासी तीनो ही फतेहपुर के निवासी है।

पीड़िता के एक्सीडेंट मामले की जांच कर रही सीबीआई ने ट्रक ड्राइवर और खलासी को तीन दिनों की रिमांड पर ले लिया है।साथ ही ट्रक ड्राइवर देवेंद्र पाल से भी सीबीआई लगातार पूछताछ कर रही है।सीबीआई ने देवेंद्र को रविवार सुबह 9:30 बजे एक बार फिर लखनऊ पूछताछ के लिए बुलाया है।

ये भी पढ़े-उन्नाव रेप केस:पीड़िता सड़क हादसे का आरोपी ट्रक ड्राइवर तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर..रविवार सुबह ट्रक मालिक से भी लखनऊ में होगी पूछताछ..खुल सकते है कई अहम राज!

शनिवार को अपने फतेहपुर आवास में मौजूद ट्रक मालिक देवेंद्र ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत के दौरान घटना वाले दिन का पूरा वाकया बताया साथ ही इस हादसे को महज़ इतेफाक से हुआ हादसा बताया।साथ ही उन्होंने उन सवालों के जवाब दिए जो फायनेंस कम्पनी के कानपुर हेड शशि के बयानों के बाद खड़े हुए है।

गौरतलब है कि शनिवार को ट्रक फायनेंस कंपनी के हेड शशि कुमार ने कहा था कि ट्रक मालिक देवेंद्र उनके अच्छे ग्राहकों में से है।और उनकी सारी किस्तें समय से जमा की जा रही है।शशि ने यह भी कहा था कि उन्होंने अपने ट्रक की नम्बर प्लेट में फायनेंस कंपनी से बचने के लिए काली ग्रीस लगाई थी यह समझ से परे है।

ये भी पढ़े-उन्नाव रेप केस:ट्रक मालिक के दावे की फायनेंस कम्पनी ने खोल दी पोल..एक्सीडेंट के कुछ घण्टे पहले सही थी नम्बर प्लेट.?

शशि के इस बयान के बाद से ही सनसनी फैल गई थी क्योंकि ट्रक मालिक देवेंद्र का हादसे वाले दिन से ही यह कहना है कि उसके ट्रक की किस्तें समय से नहीं जमा हो पा रही है इस लिए फायनेंस कम्पनी से बचने के लिए ट्रक की नम्बर प्लेट पर ग्रीस लगाई हुई थी।जबकि देवेंद्र पाल ने युगान्तर प्रवाह संवाददाता को फायनेंस कम्पनी की तरफ़ से लेट क़िस्त के चलते भेजी गई नोटिस भी दिखाई जिसको देखकर साफ पता चलता है कि ट्रक की किस्तें लेट थीं।

फायनेंस कम्पनी का कानपुर ब्रांच हेड शशि अपने बयान से मुकरा...

शनिवार को मीडिया में दिए गए बयानों के बाद फायनेंस कम्पनी के कानपुर ब्रांच के हेड शशि कुमार ने ट्रक मालिक देवेंद्र के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है।लेक़िन शनिवार शाम जब युगान्तर प्रवाह संवाददाता ट्रक मालिक देवेंद्र से इसी सिलसिले में बातचीत कर रहे थे तो देवेंद्र ने फायनेंस कंपनी के हेड शशि को फोन लगाकर बात की और कहा कि आपने 'कैसे कह दिया कि मेरी किस्तें समय से जमा है' दूसरी ओर फोन पर मौजूद शशि कुमार ने पहले तो साफ तौर पर इस बात से इंकार कर दिया कि उन्होंने ऐसी कोई बात की है और कहा कि मैंने यह नहीं कहा कि देवेंद्र की किस्तें समय से जमा हो रही है।लेकिन उसने अपनी ही कम्पनी के एक दूसरे अधिकारी का नाम लेते हुए कहा कि हो सकता है शायद उसने ऐसी बात कही हो।

ये भी पढ़े-उन्नाव रेप केस:कैसी है अब सड़क दुर्घटना में घायल रेप पीड़िता और उनके वकील की हालत..?

गौरतलब है कि इस सनसनीखेज मामले की जांच कर रही सीबीआई बारी बारी से इस केस से जुड़े हर सख्स से पूछताछ कर रही है।जैसे जैसे सीबीआई की जांच आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कुछ नए खुलासे इस केस में हो सकते है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us