Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

उन्नाव रेप केस:पीड़िता सड़क हादसे का आरोपी ट्रक ड्राइवर तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर..रविवार सुबह ट्रक मालिक से भी लखनऊ में होगी पूछताछ..खुल सकते है कई अहम राज!

उन्नाव रेप केस:पीड़िता सड़क हादसे का आरोपी ट्रक ड्राइवर तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर..रविवार सुबह ट्रक मालिक से भी लखनऊ में होगी पूछताछ..खुल सकते है कई अहम राज!
फ़ोटो साभार गूगल

उन्नाव रेप मामले की पीड़िता जिस ट्रक की चपेट में आने से सड़क हादसे का शिकार होकर जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है उसके ड्राइवर को सीबीआई ने तीन दिनों की रिमांड पर लिया है... पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

लखनऊ:बीते रविवार को सड़क हादसे का शिकार हुई उन्नाव रेप पीड़िता औऱ उसके वकील की हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है।दोनों को लखनऊ के मेडिकल कालेज में लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया है।इस हादसे को हत्या का षडयंत्र मानते हुए जेल में बन्द पीड़िता के चाचा ने रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर सहित कई लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।जिसके बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जल्द से जल्द जांच पूरी करने के आदेश दिए है।

ये भी पढ़े-उन्नाव रेप केस:ट्रक मालिक के दावे की फायनेंस कम्पनी ने खोल दी पोल..एक्सीडेंट के कुछ घण्टे पहले सही थी नम्बर प्लेट.?

आपको बता दे कि उन्नाव रेप पीड़िता के साथ रायबरेली में हुए सड़क हादसे के आरोपी ट्रक ड्राइवर फतेहपुर निवासी आशीष कुमार पाल और क्लीनर मोहन को सुप्रीम कोर्ट ने 7 दिन की न्यायिक हिरासत में लखनऊ जेल भेज दिया था।लेक़िन मामले की जांच कर रही सीबीआई ने आज शनिवार को कोर्ट में नई याचिका दाखिल करके ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की रिमांड की मांग की थी,जिसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को दोनों की 3 दिन की रिमांड वाली याचिका को मंजूरी दे दी है।साथ ही सीबीआई ने फतेहपुर निवासी ट्रक मालिक देवेंद्र किशोर पाल को भी रविवार को लखनऊ ऑफिस 9:30 बजे बुलाया है।

ड्राइवर पूछताछ में खोल सकता है कुछ अहम राज..

आरोपी ट्रक ड्राइवर आशीष कुमार पाल सीबीआई रिमांड में तीन दिनों के लिए रहेगा।सीबीआई की पूछताछ में ड्राइवर कुछ अहम राज खोल सकता है।चूंकि इस कथित एक्सीडेंट को लेकर अब तक कई तरह के सनसनीखेज खुलासे सामने आ चुके है।जिसके चलते इस हादसे का राज अब और भी गहरा गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us