Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Umesh Pal Murder Case : चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की लोकेशन शेयर के आरोप में माफिया अतीक के वकील विजय मिश्रा को लखनऊ से STF की मदद से प्रयागराज पुलिस ने किया गिरफ्तार

Umesh Pal Murder Case : चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की लोकेशन शेयर के आरोप में माफिया अतीक के वकील विजय मिश्रा को लखनऊ से STF की मदद से प्रयागराज पुलिस ने किया गिरफ्तार
उमेश पाल हत्याकांड मामले में वकील विजय मिश्रा गिरफ्तार

प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को हुई उमेश पाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा को प्रयागराज पुलिस ने यूपी एसटीएफ की मदद से लखनऊ के निजी होटल से गिरफ्तार किया है.उन पर उमेश पाल हत्याकांड के दिन अतीक के बेटे असद को लोकेशन शेयर करने का आरोप है.


हाईलाइट्स

  • उमेश पाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक के वकील विजय मिश्रा गिरफ्तार
  • देर रात एसटीएफ की मदद से प्रयागराज पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार
  • उमेश पाल हत्याकांड के दिन उमेश की लोकेशन शेयर करने का है आरोप

Lawyer Vijay Mishra arrested from Lucknow : उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक के बेटे असद और गुड्डू मुस्लिम व अन्य गुर्गों पर शिकंजा कसना शुरू हुआ था.जहां एसटीएफ ने असद को मुठभेड़ में मार गिराया था.हालांकि गुड्डू मुस्लिम अबतक पुलिस की गिरफ्त से दूर है.माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा का नाम भी उमेश पाल हत्याकांड में आया था. प्रयागराज पुलिस ने एसटीएफ की मदद लेकर वकील विजय मिश्रा को राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है.

उमेश पाल हत्याकांड में रेकी और लोकेशन शेयर का आरोप

दरअसल 24 फरवरी को प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के गुर्गों व बेटे ने उमेश पाल की हत्या की थी.इस मामले में माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा पर आरोप था, कि उसने कोर्ट से उमेश पाल के निकलते वक्त असद से लोकेशन शेयर की थी.उसी दिन उमेश पाल हत्याकांड हुआ.हालांकि वकील विजय मिश्र पर एक व्यापारी पर 3 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का भी आरोप है.तब यही सोचा गया कि प्रयागराज धुमनगंज पुलिस इस मामले में वकील पर शिकन्जा कस रही है.बाद में इस बात की जानकारी हुई कि गिरफ्तारी उमेश पाल हत्याकांड मामले से जुड़ी हुई थी.

अतीक के वकील सौलत के बयान पर मानी जा रही वकील की गिरफ्तारी

यह भी सामने आया है कि अतीक के वकील सौलत जो जेल में बंद है. उसके बयान के आधार पर पता चला कि उमेशपाल की जिस दिन हत्या हुई उसकी लोकेशन मेरे सामने ही वकील विजय मिश्रा ने असद से शेयर की थी.उसने ही असद को उमेश पाल की रेकी और लोकेशन फोटो भेजी थी.सौलत जो इस वक्त इसी मामले में जेल में कैद है.

देर रात लखनऊ के एक निजी होटल से किया गिरफ्तार

सूत्रों की माने तो प्रयागराज की धूमनगंज पुलिस कई दिनों से लखनऊ में डेरा डाले थी.उसने एसटीएफ की मदद से लोकेशन के आधार पर लखनऊ स्थित एक निजी होटल से वकील विजय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया.जिस समय उन्हें गिरफ्तार किया गया. उस समय वह अपने संग साथियों के साथ कोल्डड्रिंक पी रहे थे. प्रयागराज की धूमनगंज पुलिस ने बताया भी है कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में इनकी गिरफ्तारी हुई है.

कौन हैं वकील विजय मिश्रा

माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा करीब 2 वर्षो से अतीक और अशरफ के मुकदमो की देखरेख करते रहे.अतीक के बेटों की मुकदमो की पैरवी भी विजय मिश्र कर रहे हैं.विजय मिश्रा पर व्यापारी से 3 करोड़ की रंगदारी के आरोप में मुकदमा दर्ज है.उमेश पाल हत्याकांड वाले दिन इन पर आरोप है कि उमेश के कोर्ट से निकलते वक्त एक-एक लोकेशन की सूचना शूटर्स को शेयर की थी.वकील विजय को अतीक अशरफ हत्याकांड के समय पर भी आसपास देखा गया था.फिलहाल प्रयागराज पुलिस ने वकील विजय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us