Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ujjain News : महाकाल के भक्तों पर थूकने वाले शख्श के घर गरजा बुलडोजर

Ujjain News : महाकाल के भक्तों पर थूकने वाले शख्श के घर गरजा बुलडोजर
उज्जैन में महाकाल की सवारी पर अराजकता फैलाने वाले शख्स का घर किया जमीदोज

सावन मास के दूसरे सोमवार पर उज्जैन नगरी से महाकाल की सवारी निकाली जा रही थी,तभी विशेष समुदाय के लोगों ने छत से बाबा के भक्तों पर थूक दिया.जिसपर जमकर हंगामा हुआ.इस मामले में गिरफ्तारी हुई और अब प्रशासन ने अराजकता फैलाने वाले शख्स के घर को जमीदोंज कर दिया.


हाईलाइट्स

  • उज्जैन में महाकाल की सवारी के दौरान अराजकता फैलाने वाले शख्स के घर चला बुलडोजर
  • सावन के दूसरे सोमवार को महाकाल की सवारी निकाली जा रही थी,छत से लोगों ने थूका
  • एक बालिग समेत दो नाबालिग गिरफ्तार, नगर निगम ने आरोपित के घर को ढहाया

Bulldozer went to the house : मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर उज्जैन प्रशासन ने महाकाल की सवारी पर अराजकता फैलाने वाले शातिर के घर पर बुलडोजर चलाकर जमीदोज़ कर दिया.पुलिस प्रशासन ने अपील भी की किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओ को ठेस न पहुंचाया जाए हर पर्व एकता के साथ मनाएं.

महाकाल की सवारी पर थूकने के मामले पर कड़ी कार्यवाई

उज्जैन में सावन के दूसरे सोमवार के दिन महाकाल की सवारी के दौरान कुछ विशेष समुदाय के लोगों ने थूकने का दुस्साहस किया था. जिसपर उज्जैन पुलिस और नगर निगम की टीम ने डीजे और ढोल नगाड़ो के साथ आरोपित के घर कार्यवाही करने पहुंची.जहां इनके अवैध अतिक्रमण की इमारत को जमीदोज कर दिया गया.

एक बालिग व दो नाबालिग किये गए थे गिरफ्तार

दरअसल सावन के दूसरे सोमवार को बाबा महाकाल की उज्जैन नगरी से सवारी निकल रही थी,ये सवारी टँकी चौक मार्ग पर पहुंची तो छत पर खड़े कुछ युवकों ने थूक दिया.जिसका वीडियो भी वायरल हुआ.घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने एक आरोपित समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.जिसके बाद थूकने वाले शख्स के  बारे में जानकारी जुटाई गई और इनका घर भी अवैध तरह से बना पाया गया.पुलिस व नगर निगम की टीम ने डीजे व ढोल से मुनादी करवाकर अवैध इमारत को गिरा दिया.

पुलिस की अपील एकता बनाए रखे

उज्जैन पुलिस ने अपील भी की है कि धार्मिक नगरी उज्जैन में एकता बनाये रखें ,धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास न करें.सभी पर्वो को एकता के साथ मनाएं. कोई भी गलत गतिविधि न करें जिससे किसी को परेशानी हो.सभी पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ मनाएं.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us