Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Student Teacher Love Story: 32 साल की टीचर का 16 साल के छात्र से था अवैध रिश्ता.टीशर्ट से क़ातिल तक कैसे पहुँचीं पुलिस

Student Teacher Love Story: 32 साल की टीचर का 16 साल के छात्र से था अवैध रिश्ता.टीशर्ट से क़ातिल तक कैसे पहुँचीं पुलिस
अयोध्या महिला टीचर हत्याकांड का खुलासा

रिश्तों की मर्यादा को तार तार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा अयोध्या पुलिस ने किया. 32 साल की महिला टीचर की बीते 2 जून को घर के भीतर दिनदहाड़े हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने रविवार को किया तो सब सत्र रह गए.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Ayodhya Police Disclosed Lady Teacher Blind Murder Case Student Teacher Crime Love Story

Ayodhya News: एक टीशर्ट के सहारे क़ातिल तक पहुँचने की यह कहानी आपको फ़िल्मी लग सकती है. लेकिन यह सच्ची घटना है.वारदात का खुलासा सुन हर कोई हैरान रह गया.दरअसल इस कहानी के बुनियाद में थी हवस जिसके परिणाम में एक क़त्ल हुआ औऱ दो परिवार तबाह हो गए. पूरा मामला अयोध्या का है.

बीते दो जून को सुप्रिया वर्मा (32) नाम की एक महिला टीचर की घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों द्वारा किसी वज़नदार चीज़ से सिर पर हमला कर हत्या कर दी जाती है.जिस वक़्त वारदात को अंजाम दिया गया था टीचर घर में अकेली थी उसके पति औऱ सास बाहर बाज़ार में दवा लेने के लिए गए हुए थे.मृतका प्रेग्नेंट थी.उसके पति भी सरकारी स्कूल में टीचर हैं. Ayodhya love story Lady Teacher Murder Case

रविवार को अयोध्या पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया.एसएसपी ने बताया कि महिला टीचर की हत्या करने वाला उन्ही के पड़ोस में रहने वाला एक 16 साल का इंटर का छात्र है. आरोपी छात्र को साक्ष्यों के आधार पर जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि उसके औऱ महिला टीचर के बीच काफ़ी समय से अवैध सम्बंध थे.

लेकिन अब वह टीचर से सम्बंध नहीं रखना चाहता था.लेकिन महिला टीचर लगातार उस पर रिश्ता रखने के लिए दबाव बना रही थी.टीचर से पीछा छुड़ाने के लिए उसने मौका पाकर हत्या कर दी.

पुलिस के लिए आसान नहीं था क़ातिल तक पहुँचना..

पुलिस के लिए महिला टीचर के हत्यारे तक पहुँचना आसान नहीं था. आरोपी छात्र ने मौका देखकर महिला की हत्या की थी. उसने हत्याकांड को लूट की शक्ल देने के लिए घर की अलमारी तोड़कर 50 हज़ार की नगदी औऱ कुछ सामान भी चुरा लिया था. पुलिस को यह मामला घटनास्थल को देखकर लूटपाट का ही लग रहा था. लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाँथ खाली थे. Teacher Student Love Story Murder

700 से ज़्यादा सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने देखे. टीचर के घर से कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी की फुटेज में एक संदिग्ध लड़का सफ़ेद काली टीशर्ट पहने नज़र आया.लेकिन चेहरा छिपा होने से पुलिस कुछ जान नहीं सकी.पुलिस ने टीशर्ट के बारे में आस पास के लोगों से शहर के दुकानदारों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया.पुलिस ने इसके बाद ऑनलाइन शॉपिंग कम्पनियों में सम्पर्क किया.

फ्लिपकार्ट में बातचीत करने पर पुलिस को पता चला कि यह टीशर्ट वहीं से अयोध्या के एक पते पर डिलवर हुई थी.पुलिस उसी पते पर पहुँचीं तो आरोपी छात्र पकड़ में आया. 

मोबाइल फोन से भी नहीं लगा था सुराग़..

ऐसे मामलों में पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल पर जब जांच शुरू करती है तो सबसे पहले मृतका के मोबाइल नम्बर की कॉल डिटेल, सीडीआर निकलवाती है.

लेकिन मृतका के फ़ोन की सीडीआर से कुछ पता नहीं चल पाया था. क्योंकि आरोपी छात्र औऱ मृतका के बीच फोन पर या सोशल साइट्स (फेसबुक, व्हाट्सएप आदि) पर आज तक कोई बातचीत नहीं हुई थी. आरोपी छात्र ने बताया कि उसकी औऱ महिला की आमने सामने ही हमेशा बातचीत होती थी. फोन से कोई बातचीत नहीं हुई. 

​​​​​

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us