Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Agra News In Hindi: महिला किराएदार ने पड़ोसी युवक का दांत से काटकर निगल लिया कान ! पुलिस भी है हैरान

Agra News In Hindi: महिला किराएदार ने पड़ोसी युवक का दांत से काटकर निगल लिया कान ! पुलिस भी है हैरान
आगरा, पड़ोसी का काटा कान : Image Credit Original Source

आगरा न्यूज़ इन हिंदी

यूपी (Up) की ताज नगरी आगरा (Agra) से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने मामूली विवाद के बाद अपने पड़ोसी का कान काट लिया (Bit Of Neighbour Ear) जब उससे कटे हुए कान का हिस्सा मांगा गया तो महिला ने उस हिस्से को भी निगल लिया. पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पड़ोसी महिला ने किराएदार का दांतो से काटा कान

हैरान कर देने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) शहर के देवी नगर नगला के रहने वाले रामवीर बघेल का है जो पेशे से एक ई रिक्शा चालक है. पुलिस को दिए गए बयान में उसने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक किराए के मकान में रहता है जिसके साथ कुछ और परिवार भी उसी मकान में किराए रहते हैं इसी मकान में रहने वाली राखी नाम की महिला से आए दिन उनका झगड़ा होता रहता था. जिसकी शिकायत कई बार मकान मालिक से भी की गई थी लेकिन हर बार आपस में बैठ कर समझौता कर दिया जाता था लेकिन एक बार फिर किसी मामूली बात को लेकर उन दोनों परिवारों में कहासुनी हो गई. बहस इतनी बढ़ गई की किराएदार राखी ने रामवीर का कान अपने दांतों से काट लिया वही जब पीड़ित ने अपना कटा हुआ कान आरोपी महिला से मांगने पहुंचा तो वह उसे भी निगल गई.

मामूली बात के बाद हुआ था विवाद

पीड़ित रामवीर ने बताया कि मकान में रहने वाले एक किराएदार के बेटे का एग्जाम था. जिस वजह से सुबह वह घर से बच्चे को लेकर 6 बजे ही निकल गया था दिन होने की वजह से उसने घर के मुख्य दरवाजे पर ताला नहीं लगाया था इसी बात को लेकर आरोपी महिला राखी जो मकान में रहने वाले सभी लोगों के साथ तानाशाही करती थी.

उसके साथ गाली-गलौज करने लगी जब वहां मौजूद बाकी लोगों ने उन दोनों को समझाया फिर भी वह नहीं मानी उसके इस लड़ाई में उसका पति संजीव भी शामिल हो गया जिसमें रामवीर बघेल को कसकर पकड़ लिया इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी महिला ने पीड़ित का कान अपने दातों से काट लिया जब तक लोग को समझ पाते तब तक वह कान भी निगल गई.

पुलिस नेदर्ज किया मुकदमा

वही इस घटना के बाद खून से लथपथ पीड़ित नजदीकी पुलिस थाने पहुंचा. जहां पहुंचकर उसने महिला के खिलाफ शिकायत करते हुए मामला दर्ज करवाया है जिसके बाद पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 325 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने ये भी बताया कि युवक ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं उसके साथ मारपीट की गई है यही नहीं उसका कान भी काट लिया गया है मामला बेहद गंभीर है फिलहाल पीड़ित व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाकर पीड़ित महिला के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us