Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sonali Phogat PM Report: बीजेपी नेता व ऐक्ट्रेस सोनाली फोगाट मौत मामले में पुलिस का खुलासा

Sonali Phogat PM Report: बीजेपी नेता व ऐक्ट्रेस सोनाली फोगाट मौत मामले में पुलिस का खुलासा
Sonali Phogat (फाइल फोटो)

गोवा में हुई हरियाणा बीजेपी नेता व ऐक्ट्रेस सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. (Sonali Phogat Death Case Goa Police Statement)

Sonali Phogat News: सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस को अहम सुराग हाँथ लगे हैं. पुलिस ने सोनाली की मौत के चंद घण्टे पहले का सीसीटीवी फुटेज देखा है. एक होटल में चल रही पार्टी में सोनाली को ड्रिंक्स में जबरन कुछ पिलाया जा रहा है.

पुलिस का दावा है कि उसमें खतरनाक ड्रग पिलाई गई है. पिलाने वाला कोई औऱ नहीं सोनाली का पीएस सुधीर सांगवान है. गोवा पुलिस के डीजीपी का दावा है कि सुधीर ने पुलिस के सामने यह कबूला भी है कि उसने सोनाली को जबरन ड्रिंक पिलाई थी. ड्रिंक पीने के बाद ही सोनाली की हालत बिगड़ी. लड़खड़ाते कदमो से होटल से जाते हुए सोनाली सीसीटीवी में कैद भी हुई हैं.

आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने शुक्रवार को मीडिया को जानकारी दी कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रग पिलाया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई, सुबह 4:30 बजे जब वह कंट्रोल में नहीं थी तो आरोपी उसे शौचालय में ले गया, 2 घंटे तक उन्होंने क्या किया? इसका आरोपियों ने जवाब नहीं दिया, हमने सारे सीसीटीवी फुटेज देखे और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

अब इस केस में काफी कुछ पता तो चला है, लेकिन अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि सोनाली फोगाट की मौत कैसे हुई. ड्रग्स की वजह से हुई, उनके शरीर पर जो चोट के निशान थे, उस वजह से हुई? सवाल पुलिस के सामने कई बने हुए हैं, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही जवाब देने की बात कही जा रही है. वैसे इस जांच के बीच में सोनाली फोगाट के अब कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. ये वीडियो केस से कितने जुड़े हुए हैं, अभी कहा नहीं जा सकता.

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us