Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sitapur Patient Died : भाजपा से हूं भंगी बना दूंगा, उमेश मिश्रा कहते हैं मुझे एंबुलेंस में मरीज की मौत पर हंगामा

Sitapur Patient Died : भाजपा से हूं भंगी बना दूंगा, उमेश मिश्रा कहते हैं मुझे एंबुलेंस में मरीज की मौत पर हंगामा
सीतापुर में भाजपा नेता ने की दबंगई एंबुलेंस में मरीज की मौत

उत्तर प्रदेश के सीतापुर (Sitapur) में एक कथित भाजपा नेता का गली गलौच और दबंगई करते वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो गया है. मरीज की हत्या के बाद अधिवक्ताओं ने कोतवाली में हंगामा कर दिया जिसके बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है


हाईलाइट्स

  • सीतापुर में कथित भाजपा नेता का अभद्रता करते हुए वीडियो वायरल
  • वायरल वीडियो में भाजपा नेता ने कहा उमेश मिश्रा कहते हैं भंगी बना दूंगा
  • अस्पताल के बाहर गाड़ी खड़ा कर गायब हो गया था भाजपा नेता मरीज की हो गई मौत

Sitapur Patient Died : यूपी के सीतापुर जनपद में एक कथित भाजपा नेता का दबंगई गली गलौच और परिजनों को धमकाते हुए वीडियो सोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. मामला 1 अप्रैल सदर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल का है जहां भाजपा नेता ने एंबुलेंस के आगे गाड़ी कर दी जिससे एक मरीज की गाड़ी के अंदर मौत हो गई

रास्ते में गाड़ी खड़ी कर गायब हो गया था कथित भाजपा नेता..

सीतापुर सदर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुरवा निवासी अधिवक्ता सुरेश चंद्र राठौर बीते 1अप्रैल को हार्ड के दर्द के चलते अचानक बीमार हो गए थे. आनन फानन में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए थे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लॉरी हृदय रोग संस्थान के लिए रैफर कर दिया.अस्पताल की एंबुलेंस में मरीज को बैठकर जब बाहर की ओर जाने लगे तो रास्ते में एक गाड़ी खड़ी होने के कारण एंबुलेंस आधे घण्टे तक फंसी रही जिससे मरीज की गाड़ी के अंदर ही मौत हो गई.

घटना के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया काफी देर बाद गाड़ी मालिक कथित भाजपा नेता उमेश मिश्रा वहां आया तो मृतक परिवार ने उसका विरोध किया. इतने में ही भाजपा नेता भड़क गया और परिजनों के साथ अभद्रता करते हुए कहा कि उमेश मिश्रा कहते है मुझे भाजपा नेता हूं भंगी बना दूंगा. अपने आपको मिश्रख क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडे का भाई बताते हुए उससे अधिकारियों को भी खरी खोटी सुनाई और परिजनों से गली गलौच करता रहा

सोसल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

कथित भाजपा नेता द्वारा मृतक परिजनों को धमकाते हुए और गाली गलौच करते हुए किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया था जो सोमवार रात को सोसल मीडिया में वायरल हो गया जिसके बाद अधिवक्ताओं ने सदर कोतवाली में जमकर हंगामा किया बाद में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है

Related Posts

Latest News

UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा. योगी सरकार इस मौके पर...
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद

Follow Us