Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Reel Accident : रील बनाते समय पति पत्नी सहित तीन लोग ट्रेन की चपेट में आए, मौत

Reel Accident सांकेतिक फ़ोटो

गाजियाबाद से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. बीती रात तीन लोग रेल की पटरियों में रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आ गए, जिसके चलते तीनों की मौत हो गई.

Reel Accident Ghaziabad : इंटरनेट के दौर में सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध पाने का शौक अब जानलेवा बनता जा रहा है, कई लोग जान जोखिम में डालकर वीडियो शूट कर उन्हें सोशल मीडिया एप्प पर अपलोड कर रहें हैं. ज्यादा लाइक कमेंट पाने की होड़ में लोग जान हथेली पर रखकर वीडियो बना रहें हैं. ऐसा ही एक दर्दनाक मामला गाजियाबाद से सामने आया है, जहां एक युवती औऱ दो युवक वीडियो शूट करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि मरने वाले पति पत्नी औऱ तीसरा उनका दोस्त था.

जानकारी के अनुसार घटना मसूरी थाना क्षेत्र के कल्लू गढ़ी रेलवे फाटक के नजदीक की है. डीसीपी देहात जोन डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि स्टेशन मास्टर से सूचना प्राप्त हुई की कल्लू गढ़ी रेलवे ट्रैक पर एक युवती और दो युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे थे.तभी पद्मावत एक्स्प्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई.तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ट्रेन के ड्राइवर ने बताया कि रात करीब 9 बजे हादसा हुआ है.तीन लोग पटरी पर वीडियो बना रहे थे, उन्हें बार बार हॉर्न दिया गया लेकिन वह वीडियो बनाने में इतना मशगूल थे कि उन्हें न तो ट्रेन की आवाज़ सुनाई दी औऱ न ही ट्रेन की लाइट दिखाई पड़ी.

शवों की पहचान शकील (32) पुत्र बशीर निवासी मसूरी, नदीम (23) पुत्र इसरार उर्फ कलुआ निवासी ग्राम दिसौरा थाना मुंडाली मेरठ और जैनब (20) पत्नी नदीम निवासी दिसौरा हाल निवासी मसूरी के रूप में हुई है.

15 Dec 2022 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम
उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना शुरू करने जा रही है. पहले चरण में करीब 45 हजार...
Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर
Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं
Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी
Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट

Follow Us