Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rajasthan Luteri Dulhan : सुंदर पत्नी को मोहरा बनाकर 5 बार करा दी शादी, फिर ऐसे होती थी लूट, जानिए लुटेरी दुल्हन की वारदात

Rajasthan Luteri Dulhan : सुंदर पत्नी को मोहरा बनाकर 5 बार करा दी शादी, फिर ऐसे होती थी लूट, जानिए लुटेरी दुल्हन की वारदात
राजस्थान के अल्वर में पति ने अपनी पत्नी की 5 बार कराई शादी, धरे गए : फोटो प्रतीकात्मक

राजस्थान के अल्वर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपनी सुदंर पत्नी का प्रयोग कर 5 बार अलग-अलग जगहों पर शादी कराई और उन घरों से पत्नी ठगी कर फरार हो जाया करती थी. लेकिन पांचवी शादी के कुछ दिन बाद ही वारदात को अंजाम देने जा रही लुटेरी दुल्हन को परिजनों ने असली पति के साथ दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया.


हाईलाइट्स

  • राजस्थान के अल्वर में लुटेरी दुल्हन को परिजनों ने दबोचा
  • असम के रहने वाला युवक ने अपनी पत्नी की कराई 5 बार शादी, लूटी मोटी रकम
  • 5 वीं शादी में खुली पोल, लुटेरी दुल्हन को रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rajasthan Alwar Luteri Dulhan News : कभी आपने सोचा है कि कोई अपनी पत्नी की 5 बार शादी भी कर सकता है .यह सब कहानियों और फिल्मों में ही दिखाई देता है. लेकिन राजस्थान के अलवर जिले में ऐसी हकीकत सामने आई जिसे सुन कर सभी रह जाएंगे सन्न. चलिए आपको बताते हैं कि इस तरह का कारनामा किसने किया और ऐसा करके उन्हें क्या लाभ होता था..

मध्यस्थ की भूमिका निभाकर कराता था पत्नी की शादी

राजस्थान के अलवर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है .जहां एक युवक मध्यस्थ की भूमिका निभाकर अपनी सुंदर पत्नी का प्रयोग कर 5 अलग-अलग जगहों पर उसकी शादी रचाई. फिर पत्नी के साथ मिलकर उन घरों से मोटी रकम समेट कर रफूचक्कर हो जाया करते थे.  ऐसी लुटेरी दुल्हन व उसके असली पति को परिजनों ने दबोच लिया.

पत्नी की सुंदर तस्वीर भेज तय करता था शादी,एवज में ऐंठता था मोटी रकम

दरअसल असम के रहने वाला लॉयकलिता यह ठगी का काम काफी दिनों से कर रहा था, वह पत्नी दीप्ति के साथ मिलकर योजना बनाकर ऐसे घरों में चपत लगाते थे. शातिर पति अपनी पत्नी का रिश्तेदार कभी मध्यस्थ बनकर उसकी सुदंर तस्वीर शादी के लिए लोगों को पहुंचाता था, जब मामला बन जाता था तो उनसे मोटी रकम भी लेता था.कुल मिलाकर यह कहें कि पति एक शादीराम घर जोड़े का काम कर रहा था .लेकिन इसने तो घर तोड़ने का काम किया है. अपनी ही पत्नी दीप्ती की शादी 5 बार की. 4 में तो परिवार के साथ धोखाधड़ी कर सारा माल साफ कर दिया, लेकिन अलवर में 5 वीं शादी में उसकी ये करतूत पकड़ी गई. अलवर के रहने वाले हरिमोहन का विवाह असम की दीप्ति से 3 जून को हुआ था.

शादी के दरमियां 8 लाख रुपये खर्च किये गए जिसमें 4 लाख मध्यस्थ यानी लायकोलिता को दिए गए.शादी के कुछ दिन बाद ही पति हरीमोहन व परिवार को दीप्ति की हरकतों पर शक हुआ एक दिन परिजनों ने दीप्ति को घर में रखे जेवर को ले जाते हुए देखा जहां उसे रंगे हाथ उसी मध्यस्थ के साथ पकड़ लिया और पुलिस को सौप दिया.

पुलिस ने कड़ाई से की पूछताछ

वहीं पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने अपने आपको पति-पत्नी बताया दोनों शादी के नाम पर ऐसे लोगों को ठगते थे .आरोपी पति ने पूछताछ में बताया कि इस कार्य के लिए वह अपनी पत्नी की चार बार शादियां पहले भी करा चुका है फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us