Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rajasthan Crime : 6 माह की मासूम समेत 4 लोगों की बेरहमी से पहले की हत्या, फिर ऐसे जला डाला शवों को

Rajasthan Crime : 6 माह की मासूम समेत 4 लोगों की बेरहमी से पहले की हत्या, फिर ऐसे जला डाला शवों को
राजस्थान के जोधपुर में एक परिवार के 4 सदस्यों की नृशंस हत्या से हड़कंप

राजस्थान के जोधपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.दरअसल यहां एक परिवार के मासूम बच्ची समेत 4 लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई.फिर शवो को घर की खुली जगह पर जला दिया.हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.और हत्यारोपित की तलाश शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • राजस्थान के जोधपुर में वीभत्स हत्याकांड से दहला जोधपुर
  • रामनगर गांव के एक ही परिवार के 6 माह की बच्ची समेत 4 सदस्यों की नृशंस हत्या
  • घटनास्थल पर पुलिस फोर्स मौजूद,भाजपा में गहलोत सरकार पर साधा निशाना

brutally murdered in Jodhpur Rajasthan : जोधपुर में रहने वाले एक परिवार में 6 माह की बच्ची समेत 4 लोगों की नृशंस हत्या ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.आखिर इतनी बेरहमी से हत्या की वजह क्या रही होगी, पहले धारदार हथियार से वार, फिर साक्ष्य मिटाने के लिए शवों में आग लगा दी गयी.क्या इस हत्याकांड के पीछे बड़ी साजिश रची गई थी, क्या इस हत्याकांड के पीछे कोई घर का ही व्यक्ति है.इन सभी पहलुओं को देख कर पुलिस जांच कर रही है.

 

रामनगर में खेती किसानी करने वाला था परिवार

राजस्थान के जोधपुर शहर से करीब 50 किलोमीटर दूरी पर रामनगर गांव में बुधवार को खेती किसानी करने वाले परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से हत्या कर शवों को जला दिया गया.मरने वालों में एक 4 माह की मासूम भी थी.हत्या की सूचना पर एएसपी समेत भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

आपसी विवाद और रंजिश की लग रही है बात

जोधपुर के अतिरिक्त ASP नवाब खान के मुताबिक हत्या की सूचना मिली थी,यहां पहुंचकर जानकारी जुटाई है. प्रथम दृष्टया हत्या की वजह आपसी विवाद और रंजिश लग रही है. मृतको में एक पुरुष उसकी पत्नी,बहु और 6 माह की बच्ची शामिल है.शवों को देखकर लग रहा है कि पहले इनकी हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है.इस मामले में मामला दर्ज किया गया हैं और टीम गठित कर अरोपित की तलाश शुरू कर दी है.

गहलोत सरकार पर भाजपा ने साधा निशाना

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने ट्वीट कर गहलोत सरकार पर इस घटना को लेकर निशाना साधा. जिसपर कहा कि गहलोत जी अपने जोधपुर शहर के हालात को देखिए,पूरे प्रदेश को गहरे अंधकार में डाल दिया है.यह वीभत्स हत्याकांड कानून व्यवस्था को शर्मशार कर रहा है.

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us