Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Petrol Diesel News:नेपाल में सस्ता मिल रहा डीज़ल पेट्रोल तो यूपी के इस ज़िले में शुरू हुई तस्करी

Petrol Diesel News:नेपाल में सस्ता मिल रहा डीज़ल पेट्रोल तो यूपी के इस ज़िले में शुरू हुई तस्करी
Petrol Diesel News:नेपाल में सस्ता मिल रहा डीज़ल। सांकेतिक फ़ोटो

भारत में पेट्रोल डीज़ल की कीमतें आसमान छू रहीं हैं.यूपी के अधिकांश जिलों में पेट्रोल 105 रुपए प्रति लीटर तो वहीं डीज़ल क़रीब 97 रुपए प्रति लीटर हो गया है.नेपाल में डीज़ल पेट्रोल की कीमतें भारत से बहुत कम हैं.ऐसे में नेपाल सीमा से जुड़े यूपी के जिलों में इसकी तस्करी शुरू हो गई है. Petrol Diesel Smuggling From Nepal in Maharajganj District UP

Petrol Diesel Rate in UP:पेट्रोल डीज़ल की आसमान छूती कीमतों से आम आदमी बुरी तरह परेशान हो गया है.यूपी में भी अधिकांश जिलों में पेट्रोल की क़ीमत 105 रुपए प्रति लीटर से ज़्यादा हो गई है.वहीं डीज़ल 97 रुपए प्रति लीटर हो गया है.भारत के पड़ोसी देश नेपाल की बात करें तो वहां भारतीय रुपयों के अनुसार डीज़ल पेट्रोल की कीमतें काफ़ी कम हैं.नेपाल में डीज़ल 70.60 रुपये प्रति लीटर तो वहीं पेट्रोल 81 रुपये प्रति लीटर है.ऐसे में यूपी के नेपाल सीमा से जुड़े ज़िले महाराजगंज में लोगों ने डीजल पेट्रोल की तस्करी शुरू कर दी है.नेपाल से डीजल पेट्रोल वहां की कीमतों पर लाकर यहाँ यूपी में उसे बेचा जा रहा है. Petrol Diesel Rate In Nepal

दैनिक जागरण में छपी रिपोर्ट के अनुसार महराजगंज के नौतनवा , निचलौल सोनौली, ठूठीबारी, बरगदवा, परसामलिक सहित प्रमुख नाकों पर चौकसी बढ़ने के चलते तस्कर पगडंडी रास्तों का सहारा ले रहे हैं। सेवतरी, खनुआ, भगवानपुर, अशोगवा, कनरी चकरा, मरजादपुर का पहाड़ी टोला, परसा, रेहवा, अहिरौली, लक्ष्मीपुर खुर्द आदि रास्तों से डीजल-पेट्रोल की तस्करी गैलन आदि में भरकर बड़े पैमाने पर हो रही है. इन इलाकों के पेट्रोल पंप सूने पड़े रहते हैं. लोग नेपाल पहुँचकर वहां से डीजल पेट्रोल ला रहे हैं. Maharajganj News

एसपी महाराजगंज प्रदीप गुप्ता ने अपने बयान में कहा है कि भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. सोनौली सीमा पर जांच पड़ताल के बाद ही लोगों को आने-जाने की अनुमति है. पगडंडी रास्तों पर भी नियमित गश्त पुलिस व एसएसबी के जवान कर रहे हैं. पेट्रोल व डीजल की तस्करी पर हर हाल में अंकुश लगाया जाएगा. Maharajganj Crime News

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us