Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Pcs Jyoti Maurya-Manish Dubey : PCS अफसर ज्योति मौर्य अफेयर मामले में होमगार्ड कमान्डेंट मनीष दुबे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Pcs Jyoti Maurya-Manish Dubey : PCS अफसर ज्योति मौर्य अफेयर मामले में होमगार्ड कमान्डेंट मनीष दुबे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
होमगार्ड कमान्डेंट मनीष की बढ़ सकती है मुश्किलें

बरेली की पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य मामले में पति आलोक ने पत्नी ज्योति के महोबा में तैनात होमगार्ड कमान्डेंट मनीष दुबे पर अफेयर के आरोप लगाए थे, जिसपर होमगार्ड विभाग द्वारा जांच पूरी कर ली गई है. सूत्रों की माने तो इस मामले में मनीष पर लगे सभी आरोप सही साबित हुए हैं, विभाग जल्द ही इनके सस्पेंड की संस्तुति शासन को भेज सकता है.


हाईलाइट्स

  • पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य अफेयर मामले में कमान्डेंट मनीष की बढ़ सकती है मुश्किलें
  • सूत्रों की माने तो होमगार्ड विभाग की जांच में आरोप सही पाए गए
  • एसडीएम ज्योति के पति आलोक ने होमगार्ड विभाग को दिए थे अफेयर के सबूत और हत्या की साजिश की रिकार्डिंग

Commandant Manish difficulties may increase : एसडीएम ज्योति मौर्य अफेयर मामले से चर्चा में आए होमगार्ड कमान्डेंट मनीष दुबे पर शिकंजा कस सकता है,उन पर ज्योति के पति आलोक ने लगाए गम्भीर आरोप जांच में सही पाए गए हैं.जिसके बाद इनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.वहीं मनीष पर अफेयर का एक और मामला भी प्रकाश में आया था .अब देखना यह है कि इस मामले में कमाण्डेन्ट साहब को क्या सज़ा मिलेगी.

पीसीएस अफसर अफेयर मामला से चर्चा में आए मनीष

बरेली की पीसीएस अफसर ज्योत मौर्य और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पति आलोक का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.इन दोनों के बीच एक अधिकारी भी आ गए हैं ये अधिकारी होमगार्ड कमान्डेंट मनीष दुबे हैं. जिनपर ज्योति के पति आलोक ने अफेयर के गम्भीर आरोप लगाए थे.आलोक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच विभाग ने शुरू की थी.जहां अब जांच पूरी की जा चुकी है,सूत्रों की माने तो मनीष पर लगे सभी गम्भीर सही साबित हुए हैं.ऐसे में मनीष पर जल्द बड़ा एक्शन लिया जा सकता है.होमगार्ड विभाग के डीजी बीके मौर्य शासन स्तर पर ये जांच रिपोर्ट भेज सकते हैं.

एसडीएम ज्योति के पति आलोक ने लगाए थे ये आरोप

Read More: राजस्थान पुलिस ने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को किया गिरफ्तार: 30 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में बड़ी कार्रवाई

गौरलतब है कि पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य और पति आलोक का विवाद इंटरनेट मीडिया की वजह से सुर्खियों में आया.और इनका विवाद घरों तक पहुंचा जहां इसका प्रभाव कुछ शहरों में भी देंखने को मिला था. ज्योति और आलोक एक दूसरे को आरोपित करते रहे.इस बीच पति आलोक ने ज्योति पर गम्भीर आरोप लगाते हुए एक अधिकारी को भी कटघरे में ला खड़ा कर दिया.आलोक ने होमगार्ड कमान्डेंट मनीष दुबे से अपनी पत्नी ज्योति के अफेयर की बात मीडिया को बताई जिसमें चैट और कॉल रिकार्डिंग के प्रमाण भी उसने रखे.जिसके बाद यह मामला और तूल पकड़ने लगा.

आलोक का आरोप दोनों रच रहे थे मेरी हत्या की साजिश

पति आलोक का यह भी आरोप था कि दोनों मेरी हत्या की साजिश रच रहे थे.सोशल मीडिया पर ज्योति और आलोक व मनीष दुबे पर तरह-तरह के मीम्स बनने लगे और वायरल होने लगे.वही कमान्डेंट मनीष भी सफाई देते हुए दिखाई दिए और मीडिया के सामने आने से नजर चुराते रहे. आखिरकार, आलोक ने जो आरोप मनीष पर लगाए थे सूत्रों की माने तो होमगार्ड विभाग में उन आरोपों को सही ठहराते हुए जल्द ही शासन को जांच रिपोर्ट देने की बात कही है. माना जा रहा है कि इस मामले में शासन कोई न कोई ठोस कदम जरूर उठाएगा.

Related Posts

Latest News

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, भोलेनाथ स्वयं हर लेंगे जीवन के सभी कष्ट Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, भोलेनाथ स्वयं हर लेंगे जीवन के सभी कष्ट
महाशिवरात्रि पर विधि-विधान और चार प्रहर में पूजा करने से भगवान शिव और माता पार्वती विशेष रूप से प्रसन्न होते...
Fatehpur News: फतेहपुर के विजयीपुर में करोड़ों का घोटाला, फर्जी दस्तावेजों से कराए गए भुगतान, मुकदमें की तैयारी
आज का राशिफल 14 फरवरी 2026: शिव आराधना से बदलेगी किस्मत ! जानिए 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: शाबास कानून के रखवाले ! फतेहपुर में चौराहे पर भिड़े सिपाही, कानून खुद ही हुआ घायल
Fatehpur Diversion News: महाशिवरात्रि को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन ! इस तारीख से बदल जाएगा रूट, संभल कर करें यात्रा
80 के दशक की देश की आवाज हुई शांत: दूरदर्शन की दिग्गज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, जानिए उनके बारे में
Fatehpur UPSRTC: अब होली से चालक परिचालक को मिलेगा अतिरिक्त मानदेय, जानिए कब से लागू होगा नया नियम

Follow Us