Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mukhtar Ansari Updates:बाँदा जेल से लखनऊ जा रहा है मुख्तार अंसारी फतेहपुर से होकर गुजरा काफ़िला

Mukhtar Ansari Updates:बाँदा जेल से लखनऊ जा रहा है मुख्तार अंसारी फतेहपुर से होकर गुजरा काफ़िला
फतेहपुर से गुजरा मुख्तार का काफ़िला

बाँदा जेल में बन्द बाहुबली मुख्तार अंसारी को सोमवार सुबह लखनऊ लाया जा रहा है. उसकी लखनऊ की एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट. Mukhtar Ansari Latest News

Fatehpur News: बाँदा जेल में बन्द मुख्तार अंसारी को सोमवार को लखनऊ लाया जा रहा है. उसकी एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी है. रविवार देर रात मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी विधायक मऊ ने इस सम्बंध में कई ट्वीट किए. उन्होंने अपने पिता के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई.

हालांकि प्रशासन भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्तार को एक एम्बुलेंस में बिठाकर लखनऊ ले जा रहा है. सुबह करीब 9:30 बजे मुख्तार का काफ़िला फतेहपुर के राधानगर इलाक़े से होकर गुजरा. यहाँ स्थानीय पुलिस फ़ोर्स ने भी काफ़िले को सुरक्षा प्रदान की. बाँदा से फतेहपुर होते हुए रायबरेली के रास्ते मुख्तार लखनऊ पंहुचेगा. Mukhtar Ansari News

​​​​​

क्या है मामला..

बांदा जेल में बन्द मुख्तार अंसारी को हजरतगंज में जालसाजी, धोखाधड़ी समेत अन्य मामलों की सुनवाई के लिए सोमवार को लखनऊ लाया जा रहा है. दो दर्जन से अधिक मामलों के आरोपित बाहुबली मुख्तार अंसारी की सोमवार को राजधानी की अदालत में पेशी है. सोमवार सुबह छह बजे बांदा जेल से मुख्तार को राजधानी के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया.

कोर्ट ने हाजिरी माफी को निरस्त कर आज पेश होने का आदेश दिया था। वर्ष 2021 में मुख्तार अंसारी व उनके बेटे उमर अंसारी और अब्बास अंसारी के खिलाफ लखनऊ के जियामऊ इलाके में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शत्रु संपत्ति हथियाकर उस पर अवैध निर्माण कराने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी.बांदा जेल के प्रभारी अधीक्षक वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि कोर्ट में पेशी के लिए मुख्तार को लखनऊ भेजा गया है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us