Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

MLA Abbas Ansari: मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास भगोड़ा घोषित राजभर की पार्टी से है विधायक

MLA Abbas Ansari: मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास भगोड़ा घोषित राजभर की पार्टी से है विधायक
अब्बास अंसारी (फाइल फोटो)

जेल में बन्द चल रहे माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 12 से ज्यादा टीमें लगी हुईं हैं लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है.अब एमपी एमएलए कोर्ट ने अब्बास को भगोड़ा घोषित कर दिया है. MLA Abbas Ansari Mukhtar Ansari Latest News

Abbas Ansari News:मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को एमपी एमएल ए कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है. मऊ की सदर सीट से ओमप्रकाश राजभर ( Om Prakash Rajbhar) की पार्टी सुभासपा से विधायक अब्बास अंसारी के विरुद्ध धोखाधड़ी करके एक शस्त्र लाइसेंस पर कई हथियार खरीदने का मुकदमा दर्ज है.इसी मामले में पुलिस अब्बास को तलाश कर रही है. 

अब्बास (Abbas Ansari) को भगोड़ा घोषित करने के लिए पुलिस ने 11 अगस्त को अर्जी दी थी.इसे कोर्ट ने खारिज करते हुए 25 अगस्त तक गिरफ्तार करने का समय दिया था.इसके बाद 12 अगस्त से पुलिस ने लखनऊ में ताबड़तोड़ छापे मारने शुरू किए.मेट्रो सिटी स्थित विधायक के फ्लैट, चचेरे विधायक भाई मन्नू अंसारी के फ्लैट और दारुलशफा स्थित सरकारी आवास पर छापा मारा था, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा.

उल्लेखनीय है कि पुलिस की 12 विशेष टीमें डेढ़ महीने में 135 से अधिक ठिकानों पर छापा मार चुकी हैं, लेकिन अब्बास का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान तक नहीं किया था.उधर, सूत्रों की माने तो अब्बास ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर कर दी है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की...
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

Follow Us