Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

वैधानिक चेतावनी: यह खबर पढ़कर आप विचलित हो सकते हैं Muraina Dead Body News

वैधानिक चेतावनी: यह खबर पढ़कर आप विचलित हो सकते हैं Muraina Dead Body News
आठ साल का बच्चा अपने भाई के शव के साथ

जैसा कि हमने आपको खबर की हेडिंग में ही बता दिया है कि यह ख़बर पढ़कर आप विचलित हो सकते हैं.दरअसल मध्यप्रदेश के मुरैना से आई एक तस्वीर ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं. Muraina News Eight years old boy sit with brother dead body

Morena News: हर साल पूरे देश में हज़ारों अरबों का सरकारी बजट स्वास्थ्य व्यवस्था पर खर्च होता है. लेकिन आए दिन सरकारी व्यवस्था की भेंट चढ़ते गरीब, मजलूमों की खबरें मीडिया में आती रहती हैं. लेकिन दोषियों पर कार्रवाई के नाम पर होता है केवल दिखावा.

ताज़ा मामला भले ही मध्यप्रदेश जिले का हो लेकिन यूपी, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि प्रदेशों से ऐसी शर्मसार करने वाली खबरें लगातार आती रहती हैं. आइए जानते हैं मध्यप्रदेश के मुरैना में हुई घटना क्या है जिसके चलते हमको अपनी ख़बर की हेडिंग में ही वैधानिक चेतावनी लिखनी पड़ी. Morena Dead Body Viral Video

क्या है पूरा मामला..

मामला मुरैना जिले के अंबाह के बड़फरा गांव का है. यहां के रहने वाले पूजाराम जाटव के दो साल के बेटे राजा की तबीयत बिगड़ गई थी. पूजाराम उसे अपने आठ साल के बेटे गुलशन के साथ लेकर अंबाह के अस्पताल पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने राजा को देखा तो उसकी स्थिति गंभीर देख मुरैना के जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

जिला अस्पताल में जब डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज किया तो पता चला कि उसके पेट में पानी भर गया है. थोड़ी ही देर बाद राजा की मौत भी हो गई. इसके बाद पिता के होश उड़ गए. उसने कुछ देर बाद जब अस्पताल प्रबंधन से शव ले जाने के लिए एंबुलेंस मांगी तो उन्होंने उसे मना कर दिया और कहा कि बाहर से कोई गाड़ी किराये पर ले लो.

पिता पूजाराम ने वह भी कोशिश की लेकिन, गाड़ी वाले किराया ज्यादा मांग रहे थे. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते वह किराया नहीं दे सके. इसके बाद वे छोटे बेटे गुलशन और राजा का शव लेकर अस्पताल से बाहर आ गए.

अस्पताल के बाहर आने के बाद पूजाराम बेटे का शव गुलशन की गोद में रखकर सस्ती गाड़ी का इंतजाम करने चले गए. गुलशन सड़क किनारे भाई का शव लिए बैठा रहा. इसके बाद वहां जिस-जिस की नजर पड़ी वह हैरान हो गया.लोगों ने बच्चे का वीडियो बनाना शुरू कर दिया.यह दृश्य देख लोगों का कलेजा फट गया.

सरकारी बदइंतजामी पर लोगों ने थूका.इस बीच कोतवाली के टीआई योगेन्द्र सिंह जादौन ने जब ये देखा तो तुरंत जिला अस्पताल से एंबुलेंस की व्यवस्था कराई और पूजाराम की आर्थिक मदद की.

डीएम ने लिया एक्शन..

बच्चे का शव लिए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद डीएम मुरैना ने सख्त एक्शन लेते हुए जिला अस्पताल के चार डॉक्टरों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है.

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us