Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

खुलासा:कमलेश तिवारी हत्याकांड:मौलाना मोहसिन शेख सहित दो अन्य निकले हिन्दू नेता के हत्यारे..मिठाई के डिब्बे में छिपे थे घटना के राज.!

खुलासा:कमलेश तिवारी हत्याकांड:मौलाना मोहसिन शेख सहित दो अन्य निकले हिन्दू नेता के हत्यारे..मिठाई के डिब्बे में छिपे थे घटना के राज.!
कमलेश तिवारी हत्याकांड का खुलासा

हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद लखनऊ पुलिस ने चौबीस घंटों के अंदर इसका खुलासा कर दिया है..यूपी के डीजीपी ओपी सिंह प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूरी घटना की जानकारी दी..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट.!

लखनऊ:हिन्दू महासभा के पूर्व नेता और हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े हत्या से पूरे प्रदेश में तहलका मचा दिया था। शुक्रवार दोपहर हुई इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई थी और चौबीस घंटे के अंदर पुलिस ने दोनों हत्यारो सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े-कमलेश तिवारी हत्याकांड:हत्या के पीछे कौन..क्या पैग़म्बर पर दिया गया विवादित बयान बना नृशंस हत्या की वजह..!

शनिवार दोपहर उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज और घटना स्थल पर जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की टीमों ने जांच पड़तात शुरू की।उन्होंने बताया कि शुरू से ही इस घटना के तार गुजरात प्रान्त से जुड़े होने के साक्ष्य मिल रहे थे जिसके बाद यूपी पुलिस की टीमों ने गुजरात पुलिस के साथ मिलकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े-कमलेश तिवारी हत्याकांड:सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस..हाँथ लगे कुछ अहम सुराग..हत्या से पहले 36 मिनट तक साथ रहे हत्यारे.!

ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों आरोपियों मौलाना मोहसिन शेख सलीम(24) निवासी सूरत,फैज़ान (21)और खुर्शीद अहमद(23) से गुजरात में पूछताछ चल रही है।

ये भी पढ़े-Big Breaking:हिन्दू नेता कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े लखनऊ में गोली मारकर हत्या..चाकुओं से किया 15 बार वार.!

हालांकि इस घटना का मास्टरमाइंड कौन है और इतनी नृशंस हत्या क्यों की गई अब तक इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us