Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

lockdown:मुम्बई से घर लौट रहा एक परिवार फतेहपुर में सड़क हादसे का शिकार..माँ बेटी की मौत..तीन घायल.!

lockdown:मुम्बई से घर लौट रहा एक परिवार फतेहपुर में सड़क हादसे का शिकार..माँ बेटी की मौत..तीन घायल.!
Fatehpur news. छतिग्रस्त ऑटो।

लॉकडाउन के चलते मुम्बई से वापस अपने गाँव लौट रहा एक परिवार फतेहपुर में सड़क हादसे का शिकार हो गया..इस हादसे माँ और उसकी बेटी की मौत हो गई है..जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:सड़को पर हर रोज हजारों, लाखों की तादात में पलायन कर अपने घरों की ओर तमाम कष्टों को सहन करते हुए प्रवासी मजदूरों जा रहे हैं।कई जगहों से हर रोज इन मजदूरों के सड़क हादसे में शिकार होने की खबरें सामने आ रहीं हैं।जो बेहद दर्दनाक हैं।

ये भी पढ़े-BREAKING:पीएम मोदी एक बार फ़िर करेंगे देश को सम्बोधित..लॉकडाउन और प्रवासी मजदूरों को लेकर हो सकता है अहम फैसला..!

ताज़ा मामला ज़िले के खागा कोतवाली क्षेत्र के एनएच 2 का है।मंगलवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के महिचा मंदिर के करीब एक बेकाबू ट्रेलर ने ऑटो में टक्कर मार दी।जिसके चलते ऑटो में बैठी मां और उसकी बेटी की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यूपी के जौनपुर में रहने वाले राजन यादव अपनी पत्नी एक बेटी व दो बेटों के साथ मुंबई में रहते थे।राजन मुम्बई में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।लॉकडाउन हुआ तो सब काम धंधा बन्द हो गया।बहुत दिनों तक उन्होंने मुंबई में ही रहकर किसी तरह गुजारा किया।लेकिन अब परिवार के सामने भोजन की भी समस्या खड़ी हो गई।जिसके चलते उन्होंने अपने पूरे परिवार सहित जौनपुर वापस लौटने का फैसला किया।वह ऑटो से वापस आ रहे थे।लेक़िन मंगलवार की सुबह फतेहपुर में खागा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत महिचा मंदिर के निकट ऑटो को एल ट्रेलर ने टक्कर मार दी।जिसके चलते राजन की पत्नी संजू(32) और बेटी नंदनी(7) की मौक़े पर ही मौत हो गई।जबकि राजन व उनके दोनों बेटे घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में हर रोज बढ़ रहे कोरोना के मरीज़..सोमवार को यहाँ मिला..!

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में मां और बेटी की मौत हुई है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us