Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

दर्दनाक ख़बर:पैदल चल रहे 15 प्रवासी मजदूरों को ट्रेन ने रौंदा..!

दर्दनाक ख़बर:पैदल चल रहे 15 प्रवासी मजदूरों को ट्रेन ने रौंदा..!
औरंगाबाद हादसा।सांकेतिक फ़ोटो साभार-गूगल।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेलवे लाइन किनारे से पैदल चल रहे 15 प्रवासी मजदूरों को मालगाड़ी ट्रेन ने कुचल दिया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:जिस लॉकडाउन को लगाकर कोरोना वायरस के संक्रमण को फ़ैलने से रोका जा रहा है।वही लॉकडाउन प्रवासी मजदूरों के लिए मौत का लॉकडाउन साबित हो रहा है।शुक्रवार की सुबह सुबह महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक बेहद दर्दनाक ख़बर सामने आई है।यहाँ रेलवे लाइन किनारे किनारे पैदल अपने घर के लिए पलायन कर रहे 15 मजदूरो को एक मालगाड़ी ने रौंद दिया।सभी मजदूरों की मौक़े पर ही मौत हो गई है।

ये भी पढ़े-केमिकल फैक्ट्री से लीक हुई मौत की गैस..हजारों चपेट में..बढ़ता जा रहा है मौत का आंकड़ा..!

जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के जालना रेलवे लाइन के पास ये हादसा हुआ है, जिसमें 15 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि एक मजदूर घायल बताया जा रहा है।ये हादसा औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह 6.30 बजे के करीब हुआ है।

ये सभी प्रवासी मजदूर अपने घर छत्तीसगढ़ पैदल जा रहे थे।घटना के बाद स्थानीय प्रशासन औ रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

आपको बता दे कि पूरे देश में लगातार प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी है।भूखे, प्यासे मजदूर लगातार पैदल ही सैकड़ो, हजारों किलोमीटर दूर अपने अपने घरों के लिए पलायन कर रहे हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us