Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Hapur Car Accident : तालाब में पलटी कार चार दोस्तों की मौत, लोगों को सुबह हुई जानकारी

Hapur Car Accident : तालाब में पलटी कार चार दोस्तों की मौत, लोगों को सुबह हुई जानकारी
दुर्घटनाग्रस्त कार, तालाब

यूपी के हापुड़ में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, यहां गुरुवार सुबह एक तालाब में होंडा सिटी कार पलटी हुई मिली, कार के भीतर चार युवक मृत अवस्था में मिले.

Hapur Car Accident : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई चारों दोस्त थे जो गाजियाबाद के एक फार्महाउस में नौकरी करते थे. देर रात वहां से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी जिसके चलते चारों युवकों की मौत हो गई गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई. हादसे की ख़बर रात में किसी को नहीं हो पाई.

हादसा हापुड़ के कपूरपुर थाना इलाके के गांव समाना कमरूदीन नगर मार्ग पर हुआ है. मृतको की पहचान समाना गांव के रहने वाले राहुल, हारुन, शौकीन और मूलरूप से बुलंदशहर जनपद और फिलहाल गांव ककराना में रहने वाले अरुण के रूप में हुई है. सभी गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस में पार्किंग की ठेकेदार का काम करते थे. 

बुधवार की रात को वह गाजियाबाद से घर आ रहे थे. जैसे ही कार तालाब के पास पहुंची तभी बेकाबू होकर तालाब में गिर गई. जिसमें चारों लोग डूब गए. हादसे की जानकारी गुरुवार सुबह लोगों को मिली, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us