Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:गोरखपुर में दर्जनों क्षतिग्रस्त मूर्तियां सड़क पर मिली..भारी पुलिस बल मौक़े पर!

यूपी:गोरखपुर में दर्जनों क्षतिग्रस्त मूर्तियां सड़क पर मिली..भारी पुलिस बल मौक़े पर!
फोटो साभार गूगल

गोरखपुर शहर के पादरी बाज़ार स्थिति एक मंदिर की क़रीब दर्जन भर मूर्तियों को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर सड़क में फेंक दिया..घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव व्याप्त है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

गोरखपुर: बीती रात अज्ञात आरजक तत्वों द्वारा गोरखपुर के दो मंदिरों में तोड़फोड़ की गई..और मंदिरों की दर्जनों मूर्तियों को तोड़कर सड़क पर फेंक दिया गया।सोमवार सुबह जैसे ही स्थानीय लोगों ने यह देखा तो लोगों में भारी रोष व्याप्त हो गया है जिसको लेकर पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस फ़ोर्स की तैनाती की गई है।साथ ही पुलिस द्वारा जनता से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

दैनिक जागरण की वेबसाइट में लगी ख़बर के अनुसार शाहपुर के पादरी बाजार मुख्य सड़क पर सोमवार की सुबह देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों को लोगों ने देखा इसके बाद नटवीर बाबा मंदिर स्थित 12 मूर्तियां भी क्षतिग्रस्‍त मिलीं। इस मंदिर में विराजमान हनुमान जी के दोनों पैर, बायां हाथ, माँ दुर्गा का मुंह, दोनों हाथ, पैर, मां काली का दोनों पैर टूटा मिला। यहां से 100 मीटर की दूरी पर पिपराइच के तरफ बिजली बिल जमा केन्द्र/शिकायत केन्द्र के ठीक सामने भगत चैराहे पर पीपल के पेड़ के नीचे स्थित भगवान शनि व माँ सरस्वती देवी की मूर्ति भी टूटी दशा में सड़क पर मिली।

घटना की जानकारी जैसे ही शाहपुर थाने की पुलिस की मिली तो हड़कम्प मच गया आनन फानन मौक़े पर सीओ गोरखनाथ प्रवीण कुमार सिंह, सीओ एलआईयू, इंस्पेक्टर शाहपुर राकेश चंदेल, इंस्पेक्टर पिपराइच सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। थाना शाहपुर व पिपराइच की फोर्स तैनात कर दी गई है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए खंडित मूर्तियों को जोड़कर खड़ा कर दिया गया है। इस घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है। घटना के बाद से पुलिस द्वारा लगातार लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है साथ ही पुलिस गस्ती कर एक जगह पर एक साथ कई लोगों को खड़े नहीं होने दिया जा रहा है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us