Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ghaziabad Crime: नकाबपोश बदमाशों ने चैम्बर में घुसकर अधिवक्ता के कनपटी पर मार दी गोली, वकील की मौत से हड़कंप

गाजियाबाद में तहसील परिसर में अधिवक्ता की हत्या,फोटो साभार सोशल मीडिया

गाजियाबाद के सिहानीगेट स्थित तहसील में दिनदहाड़े चैम्बर में घुसकर नकाबपोश अज्ञात हमलवारों ने खाना खा रहे वकील की गोली मारकर हत्या कर दी और तमंचा लहराते हुए फरार हो गए.सूचना पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी समेत भारी पुलिस बल पहुँचा .मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.

हाईलाइट्स

  • गाजियाबाद के सिहानीगेट स्थित तहसील परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कम्प
  • अपने चैम्बर में खाना खा रहे अधिवक्ता की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या
  • सीसीटीवी में दिखाई दिए नकाबपोश बदमाश,जांच में जुटी पुलिस

masked miscreants entered the chamber and shot dead : गाजियाबाद स्थित तहसील परिसर में अज्ञात हमलवारों द्वारा चेम्बर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर अधिवक्ता की हत्या कर दी जाती है.ऐसे में बड़ा सवाल यह भी है कि तहसील क्षेत्र में सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम होने के बाद भी आखिर चूक कैसे हो गई.इस घटना में हमलावर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए है.अब देखना यह होगा कि पुलिस वकील के हत्यारों को कबतक गिरफ्तार करती है.

तहसील  परिसर में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

बुधवार को गाजियाबाद के थाना सिहानीगेट क्षेत्र अंतर्गत तहसील परिसर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा.यहां नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने खाना खा रहे वकील के चैम्बर में घुसकर अधिवक्ता मोनू चौधरी की कनपटी पर गोली मारकर हत्याकर दी और फरार हो गए.गोलियों की आवाज से तहसील परिसर में हड़कम्प मच गया.मौके पर भारी संख्या में अधिवक्ता इक्ट्ठा हो गए.और पुलिस को सूचना दी.

चैम्बर में खाना खा रहे थे वकील तभी कनपटी पर मार दी गोली

बताया जा रहा है कि, जिस वक्त हमलावर वकील मोनू चौधरी के चैंबर पर घुसे उस वक्त वे खाना खा रहे थे. फिर हमलावरों ने वकील के कनपटी पर सटा कर गोली मार दी.जिसमें मोनू चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई.साथी अधिवक्ता के गोली लगने की सूचना पर तहसील परिसर में हड़कंप मच गया.सूचना पर एडिशनल सीपी दिनेश कुमार पी समेत भारी पुलिस बल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

पुलिस को हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को कुछ सीसीटीवी हाथ लगे हैं, जिसमें बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश दिखाई दे रहे हैं. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. एडिशनल सीपी ने कहा कि इस हत्याकांड के पीछे आखिर क्या वजह है,इसकी जांच और तफ्तीश की जा रही है.ये भी सामने आया है कि अधिवक्ता मोनू चौधरी तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ चुके हैं.फिलहाल पुलिस हर एंगल को खंगाल कर जांच कर रही है.

30 Aug 2023 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

15 जुलाई 2026 का राशिफल: गजेंद्रमोक्ष के पाठ से दूर होंगी बाधाएं, जानिए मेष से मीन तक सभी का दैनिक राशिफल 15 जुलाई 2026 का राशिफल: गजेंद्रमोक्ष के पाठ से दूर होंगी बाधाएं, जानिए मेष से मीन तक सभी का दैनिक राशिफल
15 जुलाई 2026, बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है. ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल चाल से...
Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया
Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती
14 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों के जातकों का अटका काम सुलझेगा, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज
UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM
Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

Follow Us