Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत..आक्रोशित भीड़ ने लगा दी आग..धू-धू कर जलता रहा ट्रक.!

फ़तेहपुर:ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत..आक्रोशित भीड़ ने लगा दी आग..धू-धू कर जलता रहा ट्रक.!
फोटो-युगान्तर प्रवाह

राधानगर के निकट बाँदा सागर रोड पर एक ट्रक की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई..गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

फ़तेहपुर:सदर कोतवाली क्षेत्र के बाँदा सागर मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई।आस-पास के लोगों ने इस घटना के बाद ट्रक में आग लगा दी। Road accident in Fatehpur

यह भी पढ़ें:फतेहपुर: विवाद में चली थीं ताबड़तोड़ गोलियां..महिला की मौत..अठ्ठासी वर्षीय बुजुर्ग को लाठी डंडे से पीट पीटकर मार डाला गया।

बताया जा रहा है कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के मलाका गांव की रहने वाली शीलू पाल(14)पुत्री वासुदेव दसवीं की छात्रा थी। प्रतिदिन की तरह वह घर से करीब सात बजे स्कूल जाने के लिए साईकल से निकली थी।जानकारी के मुताबिक राधानगर के निकट झाऊपुर पुलिया के समीप बाँदा की ओर से आ रहे ट्रक (UP72AT1623) ने छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई
।इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। एम्बुलेंस के माध्यम से शीलू को जिला अस्पताल भेजा गया जहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर हैलेट के लिए रैफर कर दिया।बताया जा रहा है रास्ते में ही छात्रा की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:फ़तेहपुर:प्रिंसिपल के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या..शव तीसरी मंजिल में था.!

पुलिस अधीक्षक रमेश ने बताया कि बाँदा की ओर से आ रहे ट्रक में गिट्टी लोड थी।राधानगर के करीब ट्रक की चपेट में आने से छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई।जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई है। ट्रक में लोगों ने आग लगा थी जिसे फायरब्रिगेड की टीम द्वारा बुझा दिया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आपको बतादें कि शीलू पाल Sheelu pal बेहद ही गरीब परिवार से थी।छः भाई बहनों में शीलू पढ़ने में काफ़ी होशियार रही है।इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us