Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:वाह रे.!रेलवे पुलिस..स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा को बीच रास्ते से उठा ले गई..!

फतेहपुर:वाह रे.!रेलवे पुलिस..स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा को बीच रास्ते से उठा ले गई..!
RPF थाने में बैठी छात्रा फोटो-युगान्तर प्रवाह

कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार दोपहर आरपीएफ(RPF) के कुछ जवान स्कूल से वापस आ रही एक 14 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर ज़बरन अपने साथ ले गए..क्या है पूरा मामला जानें युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।

फतेहपुर:सरकारी वर्दी का ग़लत फ़ायदा कैसे उठाया जाता है यदि किसी को जानना हो तो वो एक बार फतेहपुर में तैनात रेलवे पुलिस फ़ोर्स (RPF) के जवानों से जान सकता है।जो किसी को भी बिना किसी कारण बहला-फुसलाकर उठा ले जाते हैं।

यह भी पढ़ें:फ़तेहपुर:बाँदा सड़क हादसे में मरने वालों में पांच लोग फ़तेहपुर के..आधा दर्जन अति गम्भीर...बढ़ सकती है मृतकों की संख्या.!

दरअसल मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दलबलाखेड़ा का है जहां सर्वोदय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा दसवीं की छात्रा ख़ुशी(14) पुत्री उदयवीर सिंह को स्कूल से घर लौटते समय रास्ते से रेलवे पुलिस फोर्स(RPF)के जवानों ने बिना किसी कारण गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आए।
गांव के कुछ छोटे बच्चों ने जब इसकी सूचना लड़की के परिजनों को दी तो घबराए परिजनों ने अपहरण की आशंका से तुरन्त पुलिस को फोन किया।

बताया जा रहा है कि जब परिजन सम्बंधित थाने पहुंचे तो उनको जानकारी हुई कि उनकी बेटी को रेलवे पुलिस ले गई है।आननफानन में परिजन अपने गांव के कुछ लोगों के साथ जब फ़तेहपुर रेलवे स्टेशन में बने आरपीएफ थाने पहुंचे तो वहां कि पुलिस उस नाबालिग लड़की पर तरह-तरह के इल्जाम लगाने लगे। लेकिन मामले को तूल पकड़ते देख रेलवे पुलिस के हांथ पैर फूलने लगे।

यह भी पढ़ें:फतेहपुर के इस दिव्यांग साहित्यकार को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान करेंगे मुख्यमंत्री योगी..!

दलबलखेड़ा गांव के एक निवासी ने बताया कि पुलिस ने परिजनों से जबरन सुपुर्दगी के कागज़ पर हस्ताक्षर कराएं और लगभग 6 घंटे थाने में रखने के बाद उसको छोड़ा।युगान्तर प्रवाह ने जब इस मामले में आरपीएफ थाना इंचार्ज प्रवीण सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लड़की रेलवे क्रासिंग पार कर थी जब उसको रोका गया तो वो नहीं मानी जिसकी वज़ह से उसको लेकर थाने आ गए और परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया और सुपुर्द किया गया।

सूत्रों की माने तो यह पूरी घटना आइपीएफ ने जानबूझकर की थी। दरअसल कुछ दिनों पहले वंदेभारत ट्रेन में हुए पथराव के कारण से पुलिस को उच्चाधिकारियों को जवाब देना है जिसकी वज़ह से वह अपना कोरम पूरा करने के लिए इस तरह की हरकत कर रहें हैं।रेलवे पुलिस  छात्रा को पकड़े जाने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता पाए जिससे  यह साफ़ है कि आरपीएफ द्वारा जानबूझकर कर इस घटना को अंजाम दिया गया।

(पूरी ख़बर का वीडियो देखने के लिए सबसे ऊपर लगे वीडियो को देखें)

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us