Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:जेल में बंद पति से मिलने गई महिला पर हमला जांच में जुटी पुलिस।

फतेहपुर:जेल में बंद पति से मिलने गई महिला पर हमला जांच में जुटी पुलिस।
सदर अस्पताल में भर्ती पारुल

सोमवार दोपहर जेल में बंद अपने अपने पति से बेटी संग मिलने गई एक महिला पर सदर कोतवाली क्षेत्र के ताम्बेश्वर मंदिर के पास कुछ लोंगो ने चाकुओं से हमला कर दिया..पढ़े क्या है पूरा मामला..?

फ़तेहपुर: खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजानीपुर की रहने वाली गिरजादेवी अपनी क़रीब 10 साल की बेटी पारुल के साथ जिला जेल में हत्या के आरोप में  बंद अपने पति से मिलकर वापस आ रही थी तभी कुछ लोगों ने ताम्बेश्वर मंदिर के पास उस पर पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला की बेटी पारुल को चोट आई। जिसका ईलाज जिला चिकित्सालय फतेहपुर में चल रहा है। हमले में घायल बेटी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब वह अपने पति से मिलकर वापस आ रही थी तभी खागा के एक सभासद भइयालाल और एक शख्स जिसका नाम ननका है जिन्होंने पीछे से हमला कर दिया। गिरजादेवी ने बताया कि हमले में उसकी बेटी सामने आ गई जिससे चाकू उसके पेट में लग गई उसके बाद दोनों हमलावर वहां से फरार हो गए। साथ ही महिला ने बताया की मेरे पति को भी इन्हीं हमलावरों ने हत्या के झूठे केस में फसाया है जिस कारण वो जेल में बंद हैं।

वहीं इस पूरे मामले पर बातचीत करते हुए एसपी राहुल राज ने बताया है कि महिला का पति ज्ञान सिंह खागा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है जो इस वक्त जेल में बंद है।साथ ही महिला पर हुए हमले की बात सामने आई है जिस की जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

महिला पर हुए हमले और इस पूरे मामले की हकीकत जांच के बाद ही सामने आ पाएगी कि क्या वास्तव में कोई अपराध हुआ है या अपराध की लिखी हुई स्क्रिप्ट पर ये पूरा घटनाक्रम फ़िल्माया गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us