Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Encounter In UP Today : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर दो लुटेरे ढ़ेर दो महीने पहले की थी वारदात

Encounter In UP Today : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर दो लुटेरे ढ़ेर दो महीने पहले की थी वारदात
3 जनवरी को जब लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया था

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर शुरु हैं. दो महीने पहले दिन दहाड़े सराफ़ा में घुसकर लूट करने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है.दोनों के ऊपर 50 हज़ार का इनाम घोषित था.

Encounter In UP Today : बुलंदशहर पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से लूट के दौरान गोली मारने के मामले में वांछित चल रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया है. दरअसल, बुलंदशहर की नगर कोतवाली इलाके के धमेड़ा अड्डा स्थित सराफ की दुकान में पिछले साल तीन नवंबर को हथियारबंद दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. साथ ही विरोध करने पर बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी राहुल निवासी गांव उटरावली को गोली मार दी थी.जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.इलाज के बाद व्यापारी की जान बच गई थी.

मंगलवार भोर पहर नगर पुलिस ने वलीपुरा नहर के पास आशीष ठाकुर को मुठभेड़ में मार गिराया. वहीं पहासू पुलिस ने चेकिंग के दौरान आशीष के साथी दूसरे लुटेरे अब्दुल को पकड़ने की कोशिश की. लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.जवाबी फायरिंग में अब्दुल पहासू थाना इलाके के पल्ला झाल के पास मुठभेड़ में मारा गया.

पुलिस ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से लूटे गए आभूषण, अवैध असलहे और बाइक बरामद हुई है. मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दोनों बदमाशों की घेराबंदी की गई थी. पहासू में पहासू पुलिस, खुर्जा नगर और खुर्जा देहात पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन चला. वहीं बुलंदशहर नगर में नगर पुलिस, देहात पुलिस और क्राइम ब्रांच का जॉइंट ऑपरेशन चला.

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि आशीष की उपचार के दौरान मौत हो गई. इस पर 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे. मुठभेड़ में एक कांस्टेबल और एक दरोगा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. उनका उपचार चल रहा है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के सौंरा गांव में तालाब की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का...
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Follow Us