Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Delhi Crime In Hindi: दिनदहाड़े सैलून में घुस कर दो युवकों की गोली मारकर बेरहमी से हत्या से दहल गयी दिल्ली ! इलाके में मची सनसनी, वजह ये बताई जा रही है

सैलून में दो की हत्या, Image Credit Original Source

Delhi Crime In Hindi

दिल को दहला देने वाला यह मामला राजधानी दिल्ली (Delhi) के नजफगढ़ (Nazafgarh) का है जहां बेखौफ बदमाशों ने सैलून में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग (Rapid Firing) शुरू कर दी इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. हालांकि यह सारी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे (Cctv Camera) में भी रिकॉर्ड हो गई है मौके में पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.

फिल्मी सीन की तरह सैलून में घुसे बदमाश, कर डाला कांड

राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ (Najafgarh) में बदमाशों (Miscreants) ने एक ऐसी घटना को अंजाम दिया है. जिससे यह साफ तौर पर जाहिर होता है, कि बदमाशों में पुलिस का खौफ बिल्कुल भी नहीं है इस घटना को देखकर एक बार तो ऐसा लगा कि यह किसी फिल्म का सीन हो या फिर कोई वेब सीरीज की शूटिंग हो रही हो. दरअसल दो बदमाश एक सैलून में घुसे और वहां पर घुसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी वीडियो में देखा जा रहा है कि किस तरह से एक शूटर ने ग्राहक के सर पर गोली मारी जबकि दूसरा शूटर सख्स का कत्ल करके बाहर निकल रहा है.

गोलीकांड में दो की मौत सीसीटीवी बना गवाह

यह पूरी घटना राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ (Nazafgarh) की है जहां शुक्रवार की शाम एक सलून में घुसकर दो बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें गोली लगने से मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई. वही इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दोनों आरोपी फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं दिल्ली के नजफगढ़ इंदिरा पार्क पिलर 80 के पास बने इस सलून में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक जिस समय यह गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया गया है उस समय यह दोनों शख्स बाल कटवा रहे थे हालांकि जब इस घटना को अंजाम दिया गया तब सैलूम में बाकी कर्मचारी भी मौजूद थे लेकिन गोलियों की तड़तड़ाहट के बाद वह काफी डर गए थे इसलिए उन्होंने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर लिया था.

कौन थे दोनो मृतक

पुलिस के मुताबिक मृतक सोनू और आशीष अपने परिवार के साथ नांगली सकरावती में रहते थे सोनू के परिवार ने अपनी प्रॉपर्टी किराए पर दी हुई है, जबकि आशीष लंबे समय से कोई काम नहीं कर रहा था बावजूद इसके उन दोनों में काफी गहरी दोस्ती थी शुक्रवार की शाम भी वह दोनों यूनिसेक्स सैलून में बाल कटवाने आये थे बदमाशों ने सोनू के सीने में एक गोली मारी और फिर आशीष के सिर पर छह गोली मार कर उसकी बड़े ही बेरहमी से हत्या करते हुए मौके से फरार हो गए.

आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस पास के लोगो से जानकारी जुटाई तो यह ज्ञात हुआ की गोली लगने वाले दोनों लड़कों का नाम आशीष और सोनू है जिन्हें आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया फिलहाल पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल इस घटना के बाद इलाकाई लोगों में काफी खौफ देखने को मिल रहा है तो वहीं पुलिस भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस की माने तो अबतक जो जांच निकलकर सामने आई है उससे यह मामला पुरानी रंजिश का लगता है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है.

10 Feb 2024 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी
पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के...
Kal Ka Rashifal 10 May 2026: किसके लिए कष्टकारी होगा रविवार का दिन, इन उपायों से मिलेगी सफलता
प्यार, शक और कत्ल की खौफनाक कहानी: शादीशुदा प्रेमिका की प्रेमी ने कर दी हत्या, फिर खुद पहुंच गया थाने
Aaj Ka Rashifal 09 May 2026: शनि बिगाड़ सकते हैं आपके काम, करें संकट मोचन की आराधना, जानिए दैनिक राशिफल
Fatehpur News: जंगल में पुलिस से घिरा 1 लाख का इनामिया भाजपा नेता बबलू सिंगरौर, मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली
Fatehpur News: खड़े डंपर से टकराई बारातियों से भरी बस, 24 घायल, स्कूल संचालक पर दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा पलटवार: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में खतरे की चेतावनी

Follow Us