Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP CRIME:पड़ोसी के घर मोबाइल चार्जिंग औऱ फ़िर हर रात नोचते रहे दरिंदे.!

UP CRIME:पड़ोसी के घर मोबाइल चार्जिंग औऱ फ़िर हर रात नोचते रहे दरिंदे.!
फर्रुखाबाद:आरोपी की पत्नी से पूछताछ करती पुलिस।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

यूपी के फर्रुखाबाद ज़िले से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है..मंगलवार को स्थानीय थाने पहुँचीं पीड़िता ने जो आप बीती बताई है उसने हर किसी को झकझोर दिया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:यूपी के फर्रुखाबाद ज़िले में मंगलवार को स्थानीय थाने शमसाबाद पर पहुँचीं एक लड़की ने शिकायती पत्र देते हुए पड़ोसी और उसके दोस्त पर ब्लैकमेल कर लगातार गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।मामला प्रकास में आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कम्प मचा हुआ है।

शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली युवती मंगलवार को स्थानीय थाने पर शिकायती पत्र लेकर पहुँचीं।उसने बताया कि बीते 30 नवम्बर की शाम उसके घर की लाइट खराब होने के चलते वह पड़ोसी सूर्यप्रताप उर्फ़ रीशू के यहां अपना मोबाइल चार्जिंग में लगाया था।पीड़िता के आरोपों के मुताबिक़ पड़ोसी रीशू ने उसके मोबाइल पर पड़े हुए कुछ प्राइवेट फ़ोटो देख लिए औऱ उन्हें अपने मोबाइल पर ट्रांसफर कर लिया औऱ फ़िर वह उन्ही फ़ोटो को दिखा ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि रीशू ने अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ मिलकर उसके साथ फोटो वायरल करने की धमकी देकर रेप किया।औऱ दस हज़ार रुपए भी ले लिए। farrukhabad news

पीड़िता ने बताया कि पड़ोसी सूर्यप्रताप उर्फ़ रीशू अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ रोज रात को मेरे घर आता था और मेरी दादी को नशीली दवाएं खिलाकर बेहोश कर देता था।औऱ फ़िर दोनों पूरी पूरी रात मेरे साथ बलात्कार करते थे। farrukhabad crime news

बीते तीन दिसम्बर को दोनों आरोपी मेरे घर से मुझे धमकाकर मेरी मां के आभूषण जिनकी कीमत क़रीब चार लाख रुपये थी ले गए।और अब दो लाख रुपए की मांग कर रहें हैं न देने पर फ़ोटो वायरल करने की धमकी दे रहें हैं।

इस मामले में सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर ने बताया कि गाँव पहुँच जाँच पड़ताल की गई है।पूरे प्रकरण की गहनता से जाँच कर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us