Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

लॉकडाउन:मजदूरों के लगातार मरने का सिलसिला जारी है.रोडवेज ने रौंदा.6 की मौक़े पर ही मौत.!

इसी बस ने रौंदा है।फ़ोटो-सोशल मीडिया।

लॉकडाउन के चलते पलायन को मजबूर प्रवासी मजदूरो के मरने का सिलसिला जारी है..कईयों ने तो चलते चलते दम तोड़ दिया और कई सड़क हादसों का शिकार हो चुके हैं.पढ़े युगान्तर प्रवाह की ये रिपोर्ट।

डेस्क:भारत में कोरोना से बड़ी त्रासदी प्रवासी मजदूरों का पलायन है।लॉकडाउन के चलते अपने घरों के लिए पैदल ही निकल पड़े इन मजदूरों का दर्द शायद अब सुनने वाला कोई नहीं है।आए दिन सड़क हादसों की आ रही खबरें और भी दर्दनाक हैं।औरंगाबाद में रेल की पटरियों में ट्रेन द्वारा कटकर हुई 16 मजदूरों की मौत का वो भयावह मंजर अब तक हर किसी के दिमाग में होगा।और इसी बीच गुरुवार भोर पहर यूपी के मुजफ्फरनगर में पैदल जा रहे प्रवासी मजदूरों को रोडवेज की बस ने कुचल डाला जिसमें 6 मजदूरों की मौक़े पर ही मौत हो गई।जबकि कई मजदूरों के घायल होने की ख़बर है।

ये भी पढ़े-भारत में अगले कुछ महीनों के अंदर हो सकती है क़रीब 3 लाख बच्चों की मौत:रिपोर्ट

आज तक में प्रकाशित ख़बर के अनुसार सभी मजदूर पंजाब में काम कर रहे थे और बिहार जा रहे थे।मजदूर पैदल ही गुरुवार को मुजफ्फरनगर कोतवाली के सहारनपुर रोड पर पहुंचे थे, तभी एक रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया।इस घटना में 6 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि दो घायल हैं।घायलों को स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

ये भी पढ़े-कोरोना का ख़तरा-फतेहपुर में एक साथ दो लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव..!

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। साथ ही घायल मजदूरों को जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक मजदूर बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं, जो पंजाब से पैदल ही वापस लौट रहे थे।

इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम योगी ने घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद देने के भी निर्देश दिए हैं। मृतकों के शव बिहार भिजवाने का इंतजाम किया जा रहा है। वहीं, मंडलायुक्त सहारनपुर को घटना की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। 

14 May 2020 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा पलटवार: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में खतरे की चेतावनी उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा पलटवार: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में खतरे की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में 4 मई 2026 को मौसम ने अचानक करवट ली है. भीषण गर्मी के बीच अब तेज आंधी,...
IAS Transfer in UP: 38 आईएएस अफसरों का बड़ा फेरबदल, 8 जिलों में बदले डीएम, रिंकू सिंह राही की जालौन में तैनाती
Aaj Ka Rashifal 04 May 2026: इन तीन राशियों के जातक रहें सतर्क, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 03 May 2026: सरकारी नौकरी के लिए करें सूर्य नारायण की उपासना, जानिए दैनिक भाग्यफल
गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिन टोल फ्री सफर: मई के दूसरे हफ्ते तक मुफ्त यात्रा, बाइक चालकों से भी वसूला जाएगा टैक्स
Fatehpur News: कैंसर पीड़ित को ब्लड नहीं मिला? जिला अस्पताल ने बताया पूरा सच, 12 यूनिट खून देने का दावा
Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: शनिवार के दिन इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी का दैनिक राशिफल

Follow Us