Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

उन्नाव रेप केस-पीड़िता के कार एक्सीडेंट मामले में सीबीआई जांच के लिए केंद्र ने दी मंजूरी..पीड़िता की हालत अभी भी नाज़ुक!

उन्नाव रेप केस-पीड़िता के कार एक्सीडेंट मामले में सीबीआई जांच के लिए केंद्र ने दी मंजूरी..पीड़िता की हालत अभी भी नाज़ुक!

उन्नाव रेप केस की पीड़िता रविवार को रायबरेली ज़िले में एक हुए सड़क हादसे का शिकार हो गई है।इस सड़क हादसे की जांच के लिए केंद्र सरकार ने सीबीआई को मंजूरी दे दी है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में ताज़ा अपडेट्स!

लखनऊ:उन्नाव का चर्चित और जघन्य रेप कांड एक बार फ़िर सुर्खियों में है वजह है रेप पीड़िता का एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल होना।इस सड़क हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि पीड़िता और उसके वकील की हालत अब तक नाज़ुक बनी हुई है।दोनों को ही लखनऊ के अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया है।

ये भी पढ़े-उन्नाव रेप केस-रेप पीड़िता के कार एक्सीडेंट में साजिश की बू!कार को टक्कर मारने वाला ट्रक फतेहपुर के सपा नेता के भाई का!

आपको बता दे कि इस रेप कांड का आरोपी उन्नाव के बांगरमऊ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर है जो इस वक़्त जेल में बन्द है।

देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शन..

रविवार को रायबरेली जिले में हुए सड़क हादसे को लोग आरोपी विधायक की साजिश मान रहे है।इसके चलते ही देश भर में लोग भाजपा सरकार और विधायक के विरोध में उतर चुके है।

सड़क हादसे की सीबीआई जांच के लिए केंद्र ने दी मंजूरी..

उत्तर प्रदेश सरकार की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने सड़क हादसे की शिकार उन्नाव रेप पीड़िता के मामले को सीबीआई को सौंप दिया है।पीड़िता के चाचा की तरफ से दर्ज हुई एफआईआर के बाद सीबीआई जांच की कवायद तेज कर दी गई थी।पीड़िता के चाचा ने जेल में ही उनसे मिलने गईं डीएम नेहा शर्मा को सीबीआई की जांच के लिए तहरीर लिख कर दी थी, जिसे डीएम ने लखनऊ भेजा था। सोमवार देर रात को यूपी सरकार ने केंद्र सरकार से इस मामले को सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की थी।जिसके बाद मंगलवार को केंद्र ने प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपने की मंजूरी दे दी है।
गौरतलब है कि उन्नाव रेप कांड की जांच पहले से ही सीबीआई कर रही थी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us