Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bus accident satna:नहर में जा गिरी सवारियों से भरी बस, अब तक 12 छात्रों सहित 42 लोगों की मौत

Bus accident satna:नहर में जा गिरी सवारियों से भरी बस, अब तक 12 छात्रों सहित 42 लोगों की मौत
Satna bus accident:नहर में गिरी बस।फ़ोटो-ANI

मध्य प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, यहाँ सवारियों से भरी बस एक नहर में जा गिरी, जिसके चलते अब तक 42 लोगों की मौत हो गई है, मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

डेस्क:मध्यप्रदेश के सीधी से सतना जा रही सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर मंगलवार दोपहर नहर में जा गिरी, नहर में गहराई अधिक होने के चलते अब तक 42 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं।सात लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है।बताया जा रहा है कि बस में कुल 54 लोग सवार थे।मरने वालों में 12 छात्र भी शामिल हैं।यह छात्र रेलवे की प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए सतना जा रहे थे। sidhi bus accident

जानकारी के अनुसार, घटना प्रदेश के रामपुर के नेकिन थाना क्षेत्र के पटना पुलिया की है, जहां यात्रियों से भरी एक बस नहर में गिरी है।यह बस सीधी से सतना जा रही थी।satna bus accident

दरअसल बस जिस नहर में गिरी है वह सीधे बाणसागर डैम से जुड़ी हुई है, इसलिए नहर में पानी भी तेज रफ़्तार के साथ बह रहा रहा है और पानी की मात्रा भी अधिक है। 

हादसे की खबर मिलने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये के मुआवजे का भी ऐलान किया है। सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट किया, 'इस दुर्घटना में हमारे जो भाई-बहन नहीं रहे, उनके परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल दी जाएगी। मेरी अपील है कि सभी धैर्य रखें। दुःख की इस घड़ी में मैं और प्रदेश की जनता आपके साथ है।'

SDRF की टीम और गोताखोरों की मदद से सात लोगों को बचा लिया गया है। टीम के मुताबिक़ बचाए गए लोगों की हालत काफी गम्भीर है और उन्हें रीवा के अस्पताल में भर्ती कराने के भेज दिया गया है।

अभी मरने वालों की संख्या में औऱ इजाफ़ा हो सकता है।मौक़े पर राहत बचाव कार्य जारी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
उत्तर प्रदेश में 1 से 6 सितंबर तक मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने प्रशासन को...
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Follow Us