Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Banda Crime News: बांदा में दलित महिला के साथ चक्की घर के अंदर सामूहिक दु'ष्कर्म ! गैंगरेप के बाद टुकड़ों में कटा मिला श'व

Banda Crime News: बांदा में दलित महिला के साथ चक्की घर के अंदर सामूहिक दु'ष्कर्म ! गैंगरेप के बाद टुकड़ों में कटा मिला श'व
बांदा में दलित महिला का टुकड़ो में मिला शव, फोटो साभार सोशल मीडिया

Banda News Today: बांदा से सनसनीखेज मामला सामने आया है.यहां एक गांव में रहने वाली दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. महिला का शव चक्की घर के अंदर कई टुकड़ों में पाया गया. हालांकि पुलिस इस घटना को हादसा बता रही है, जबकि महिला की पुत्री ने गेंगरेप और हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • बाँदा में दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या से सनसनी
  • चक्की घर में मिला टुकड़ो में क्षत-विक्षत शव, बेटी का आरोप माँ के साथ हुआ रेप और हत्या
  • पुलिस ने कहा यह एक हादसा, बेटी की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Dalit woman raped and brutally murdered Banda : महिलाओं के साथ बदसलूकी व रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं. सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े नियम कानून बना रही है. शायद इन वहशी दरिंदो को जरा सा भी कानून का भय नहीं है. बांदा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने झकझोर कर रख दिया है.

यहाँ आरोप है कि एक दलित महिला को काम के बहाने बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर डाली. इस मामले में पुलिस घटना को हादसा मान रही है. आखिर सच क्या है यह पुलिस की आगे की जांच-पड़ताल में सामने आएगा.

चक्की घर में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव

यूपी के बाँदा के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दलित महिला का शव पास के चक्की घर के अंदर क्षत-विक्षत हाल में मिलने से हड़कम्प मच गया. दलित महिला के शव की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. महिला के शव पर कपड़ा न होने के चलते आशंका जताई जा रही थी कि उसके साथ दरिंदगी के बाद हत्या की गई. सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया और छानबीन शुरू की.

मृतका की बेटी ने क्या बताया

जानकारी के मुताबिक गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाली दलित महिला का क्षत विक्षत हालत में शव सन्दिग्ध परिस्थितियों में चक्की घर में मिलने से सनसनी फैल गयी.  महिला की बेटी का आरोप है कि पास के ही गांव के एक युवक ने आटा चक्की में लिपाई के लिए बुलाया था. थोड़ी देर बाद बेटी भी  चक्की घर पहुंच गयी. दरवाजा अंदर से बंद था. आरोप है कि खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खोला गया. अंदर से मां के चीखने की आवाज आ रही थी.

सिर और हथेली थी अलग कपड़ा भी नहीं था शरीर पर

थोड़ी देर बाद अन्य लोगों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची तब दरवाजा खुला हुआ मिला. जहां आरोप है उसकी माँ का अर्धनग्न क्षत-विक्षत शव में पड़ा मिला. सर और हथेली अलग थी. आशंका जताई जा रही है कि चक्की घर में महिला के साथ गैंगरेप किया गया और उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी. मौक़े पर पुलिस व फारेंसिक भी पहुंच गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

तीन पर मुकदमा दर्ज

सीओ नरैनी नितिन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या चक्की में साड़ी फंसने से महिला की मौत लग रही है. डाक्टर्स के पैनल व वीडियोग्राफी के बाद पीएम कराया गया है. बेटी की तहरीर के आधार पर तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है. जांच की जा रही है. जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us