Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ankita Murder Case News In Hindi:कौन है अंकिता जिसको शाहरुख़ ने पेट्रोल डाल जिंदा जला दिया

Ankita Murder Case News In Hindi:कौन है अंकिता जिसको शाहरुख़ ने पेट्रोल डाल जिंदा जला दिया
Ankita Murder Case (अंकिता की फाइल फ़ोटो)

अंकिता नाम की लड़की की हुई जघन्य हत्या से पूरे देश में उबाल है, लोग आरोपी को सख़्त से सख़्त सजा देने की मांग कर रहे हैं.आइए जानते हैं अंकिता हत्याकांड की पूरी कहानी. Ankita Murder Case Jharkhand Sharukh

Ankita Murder Case News In Hindi: देश की एक औऱ बेटी सिरफिरे आशिक़ की हैवानियत का शिकार हो गई. पांच दिनों तक जिंदगी औऱ मौत के बीच झूलती रही अंकिता ने आखिरकार दम तोड़ दिया.

पूरे देश में इस हत्याकांड (Ankita Murder Case) से उबाल है.अंकिता की हत्या का आरोप शाहरूख (Sharukh Jharkhand) के नाम पर लड़के पर है.आरोपी ने सोते समय अंकिता के ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था.

गम्भीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहाँ पांच दिनों तक इलाज चला लेकिन बेटी को बचाया नहीं जा सका. यह जघन्य हत्याकांड झारखंड (jharkhand Ankita Murder Case) प्रदेश में हुआ है.

कौन है अंकिता..

Read More: राजस्थान पुलिस ने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को किया गिरफ्तार: 30 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में बड़ी कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झारखंड के दुमका (Jharkhand Dumka Ankita Murder Case)  जिले की रहने वाली अंकिता 12 वीं की छात्रा थी. 23 अगस्त की सुबह अंकिता के मोहल्ले का ही रहने वाला शाहरुख हुसैन अंकिता (Shahrukh Husain Ankita) के घर के पास पहुँचा उसने कमरे की खिड़की का कांच तोड़ दिया औऱ अंदर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी.

उसी कमरे में अंकिता सो रही थी.अंकिता जब तक कुछ समझ पाती वह आग की लपटों में बुरी तरह घिर चुकी थी.जब तक घर के लोग उसे बाहर निकालते वह गम्भीर रूप से जल चुकी थी. गम्भीर हालत में उसे अस्पताल भर्ती कराया गया था.

स्थानीय लोगों ने बताया कि शाहरुख कई सालों से अंकिता को परेशान कर रहा था. अंकिता पहले तो टालती रही लेक़िन फिर उसने घर में भी इसकी जानकारी दी थी.

मामला पुलिस तक भी पहुँचा था. लेकिन बाद में आरोपी के बडे भाई ने माफ़ी मांगकर समझौता कर लिया था.घटना के एक दिन पहले शाहरुख ने अंकिता को जान से मारने की धमकी दी थी.पुलिस ने आरोपी शाहरुख को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था.पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि यह मामला एकतरफा प्यार का है.

Tags:

Related Posts

Latest News

यूपी बजट 2026 में बड़ा सियासी दांव: बेटियों की शादी के लिए 1 लाख, युवाओं को 10 लाख रोजगार, किसानों पर रिकॉर्ड मेहरबानी यूपी बजट 2026 में बड़ा सियासी दांव: बेटियों की शादी के लिए 1 लाख, युवाओं को 10 लाख रोजगार, किसानों पर रिकॉर्ड मेहरबानी
योगी सरकार ने 2027 चुनाव से पहले अपने आखिरी पूर्ण बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों को सीधा साधा है....
Fatehpur News: सावधान! छठी की खुशियां पल भर में मातम में बदलीं, बाल्टी में गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में वसूली के चलते दो सिपाही सस्पेंड ! हत्या में फंसाने को लेकर दी थी धमकी, एडीजी से हुई थी शिकायत
Fatehpur News: माल बाबू से साहित्य के शिखर तक, विधानसभा चुनाव लड़ने वाले डॉ ओपी अवस्थी का निधन, जानिए फतेहपुर की आत्मा में उनका योगदान
UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र आज से शुरू ! कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में
आज का राशिफल 09 फरवरी 2026: अगर चंद्रमा से हैं पीड़ित तो भगवान शिव का करें उपाय, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
UP Board Exam 2026: फतेहपुर में अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेंगे प्रश्नपत्र, छह तालों वाले स्ट्रांग रूम और सीसीटीवी से होगी निगरानी

Follow Us