Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Agra Hospital Fire News : प्राइवेट अस्पताल में अचानक लगी आग संचालक डॉक्टर, बेटी और बेटे की मौत कई मरीज झुलसे

Agra Hospital Fire News : प्राइवेट अस्पताल में अचानक लगी आग संचालक डॉक्टर, बेटी और बेटे की मौत कई मरीज झुलसे
हॉस्पिटल, मृतक परिवार

आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल ( Agra Hospital Fire ) में बुधवार भोर पहर अचानक आग लग जाने से अस्पताल के संचालक औऱ उसके दो बच्चों की मौत हो गई है. अस्पताल में भर्ती कई मरीज आग की चपेट में आने से झुलस गए हैं, उनको दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Agra News : आगरा के एक निजी हॉस्पिटल में बुधवार भोर पहर अचानक आग लग गई. अस्पताल की दूसरी मंजिल में निवास बनाए संचालक डॉक्टर उनकी बेटी और बेटे की मौत हो गई औऱ अस्पताल में भर्ती तीन मरीज़ भी झुलस गए, उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मकान में चल रहा था अस्पताल..

जानकारी के अनुसार शाहगंज क्षेत्र के जगनेर रोड पर स्थित आर मधुराज हॉस्पिटल है. दो मंजिला इस बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर हॉस्पिटल संचालक राजन सिंह का परिवार रहता है.बुधवार तड़के अचानक अस्पताल में आग लग गई. देखते ही देखते लपटें निकलने लगीं. आग लगने के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही हॉस्पिटल का स्टाफ भाग निकला.जानकारी पर लोग जुट गए. इसके बाद पुलिस और दमकल पहुंची.

डॉक्टर राजन सिंह के पिता भी ऊपरी मंजिल में थे, लेकिन इस हादसे में वह बच गए हैं, उन्होंने बताया बेटा राजन औऱ उसकी 15 वर्षीय बेटी औऱ 14 साल का बेटा एक कमरे में लेटे हुए थे, अचानक आग की लपटों से नींद खुली, बेटे ने आग से बचने के लिए दरवाजा बंद कर लिया, लेकिन आग से बुरी तरह घिर गए फिर बाहर ही नही निकल पाए. Agra Hospital Fire News

सीएम योगी ने जनपद आगरा के अस्पताल में लगी आग में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है.उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.सीएम योगी ने दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं.

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us