Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

ABG Shipyard Bank Ghotala:भारत में अब तक का सबसे बड़ा बैकिंग घोटाला 28 बैंकों को लगाई 22842 करोड़ की चपत

ABG Shipyard Bank Ghotala:भारत में अब तक का सबसे बड़ा बैकिंग घोटाला 28 बैंकों को लगाई 22842 करोड़ की चपत
सांकेतिक फ़ोटो

भारतीय बैकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है.एबीजी शिपयार्ड कम्पनी ने 22842 करोड़ का घोटाला किया है.क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं. ABG Shipyard Bank Ghotala Latest Updates

ABG Shipyard Bank Fraud News:भारत में बैकिंग के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है.नीरव मोदी द्वारा पीएनबी को क़रीब 12 हज़ार करोड़ की चपत लगाई गई है.लेकिन अब उससे दोगुना रकम का बैकिंग घोटाला सामने आ गया है.सूरत की एबीजी शिपयार्ड कम्पनी पर 28 बैंकों के 22 हज़ार 842 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगा है. ABG Bank Fraud News

सीबीआई ने एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड और उसके तत्कालीन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ऋषि कमलेश अग्रवाल सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. 

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह मुकदमा भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के एक संघ से कथित रूप से 22,842 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के संबंध में दर्ज किया गया.यह सीबीआई की ओर से दर्ज किया गया सबसे बड़ा बैंक धोखाधड़ी का मामला है.ABG Ghotala Kya Hai

सीबीआई के अनुसार यह धोखाधड़ी भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाले 28 बैंकों के एक समूह के साथ हुआ है.इनमें आईसीआईसीआई, आईडीबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक जैसे बड़े-बड़े बैंक भी शामिल हैं.सीबीआई ने इस घोटाले में शनिवार को महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई राज्यों के 13 स्थानों पर छापे मारे, जिसके बाद कई दस्तावेज बरामद किए.

क्या करती है कम्पनी..

एबीजी शिपयार्ड कंपनी सूरत में है, जो पानी के जहाज बनाती है, उससे जुड़े सामान बेचती है और जहाजों को रिपेयर करती है.इस कंपनी ने कई जहाज विदेशों में भी बेचे हुए हैं, यह कंपनी अनेक प्रकार के फ्लोटिंग क्रेन इंटरसेप्टर बोट आदि भी बना चुकी है.

कैसे किया घोटाला..

इस कंपनी ने ना सिर्फ इन बैंकों के समूह से लोन लिया है, बल्कि कई तरह की क्रेडिट सुविधाएं भी ली हुई हैं.यह भी पता चला है कि कंपनी ने करीब 236 करोड़ रुपये सिंगापुर भेजे थे.पता चला है कि कंपनी ने जिस काम के लिए लोन लिया था, पैसे उसमें लगाने के बजाए उससे कई जगह प्रॉपर्टीज खरीद लीं. इतना ही नहीं, नियमों का उल्लंघन करते हुए पैसे एक कंपनी से दूसरी कंपनी में भेजने का मामला भी सामने आया है.भारत के बैकिंग इतिहास का अब तक का यह सबसे बड़ा घोटाला माना जा रहा है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us