Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

1 अगस्त से बदल जाएंगे UPI, LPG, बैंकिंग और इंश्योरेंस के नियम ! हर घर की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

एक अगस्त से बदल जाएंगे कई नियम, जानिए कितना पड़ेगा जेब पर असर (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Rules Change 1 August

एक अगस्त 2025 से देशभर में UPI ट्रांजैक्शन लिमिट, LPG व CNG-PNG की कीमतें, बैंकिंग नियम, क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस और पीएम किसान योजना से जुड़े कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं. इनका सीधा असर आम आदमी की जेब, रसोई, डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल प्लानिंग पर पड़ेगा. जानिए किन-किन चीजों पर आएगा नया असर.

Rule Changing From 1st August 2025: हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी 1 अगस्त 2025 से देशभर में कई नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. ये बदलाव आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं चाहे बात LPG सिलेंडर की कीमतों की हो, डिजिटल पेमेंट लिमिट की या फिर बैंक छुट्टियों और क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस की. अगर आप बजट को मैनेज करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन अपडेट्स को जरूर जान लें.

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की उम्मीद

1 अगस्त को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एक बार फिर LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करेंगी. पिछली बार 1 जुलाई को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹60 की कटौती की गई थी, लेकिन घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था.

इस बार उम्मीद की जा रही है कि घरेलू LPG सिलेंडर पर भी राहत मिल सकती है. अगर ऐसा होता है तो रसोई का बजट कुछ हद तक संतुलित हो सकता है और आम परिवारों को सीधी राहत मिलेगी.

CNG और PNG की कीमतों में बढ़ोतरी या कटौती संभव

तेल कंपनियां हर महीने CNG और PNG की दरें भी रिवाइज करती हैं. अप्रैल 2025 के बाद से अब तक इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार मुंबई में CNG ₹79.50 प्रति किलो और PNG ₹49 प्रति यूनिट तक पहुंची थी.

Read More: Petrol Diesel New Rates: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, एक हफ्ते में दूसरी बार लगा महंगाई का झटका

अगस्त की शुरुआत में इन कीमतों में इजाफा या कटौती संभव है. अगर दरें बढ़ती हैं तो वाहन किराए, ऑटो/कैब सर्विस और घरेलू गैस का खर्च बढ़ सकता है. वहीं कटौती होने पर थोड़ी राहत मिल सकती है.

Read More: Petrol Diesel Price Today 6 July 2026: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत बड़े शहरों में आज का भाव

UPI से जुड़े नए नियम लागू, ट्रांजैक्शन लिमिट और AutoPay

डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित और सिस्टमैटिक बनाने के लिए 1 अगस्त से UPI सिस्टम में कई बदलाव लागू हो रहे हैं. अब गूगल पे, फोनपे, पेटीएम जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स पर एक दिन में केवल 50 बार ही बैलेंस चेक किया जा सकेगा. साथ ही, मोबाइल नंबर से लिंक बैंक अकाउंट की डिटेल सिर्फ 25 बार देखी जा सकेगी.

Read More: Gold-Silver Price Today 10 July 2026: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, खरीदारी से पहले जानिए आज का ताजा रेट

AutoPay ट्रांजैक्शन, जैसे SIP या ओटीटी सब्सक्रिप्शन, अब दिन के सिर्फ तीन टाइम स्लॉट में ही प्रोसेस होंगे—सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 से 5 बजे तक, और रात 9:30 बजे के बाद. इससे सर्वर लोड कम होगा और ट्रांजैक्शन फेल होने की समस्या घटेगी.

बैंक हॉलिडे की लंबी लिस्ट: अगस्त में 15 दिन रहेंगे बैंक बंद

अगस्त 2025 में देशभर के बैंकों में कुल 15 छुट्टियां रहने वाली हैं. इसमें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी जैसे बड़े त्योहारों के साथ-साथ रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं.

अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों की वजह से भी बैंकों की अलग-अलग तारीखों में छुट्टियां होंगी. ऐसे में चेक क्लियरेंस, कैश ट्रांजैक्शन या लोन प्रक्रिया जैसे जरूरी बैंकिंग कार्यों को समय रहते पूरा करना बेहतर रहेगा.

क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस कवर बंद, SBI कार्ड यूजर्स को झटका

SBI कार्ड ने 11 अगस्त से अपने कुछ को-ब्रांडेड कार्ड्स पर मिलने वाला एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर बंद करने का फैसला लिया है. अब तक इन कार्ड्स पर 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का फ्री कवर मिलता था.

लेकिन अब ELITE और PRIME कार्ड, जो SBI ने UCO बैंक, सेंट्रल बैंक, करूर वैश्य बैंक, इलाहाबाद बैंक और PSB के साथ मिलकर जारी किए थे, उन पर ये सुविधा नहीं मिलेगी. इससे वे यूजर्स प्रभावित होंगे जो इस इंश्योरेंस कवर पर भरोसा करते थे.

PM किसान योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त को होगी जारी

2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त देशभर के 9.3 करोड़ किसानों को मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान यह राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए किसानों के खातों में भेजेंगे.

₹2000 की यह किस्त खरीफ सीजन की शुरुआत में किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी, जिससे बीज, खाद व अन्य कृषि सामग्री की खरीद आसान हो सकेगी.

RBI की बैठक में तय होंगी ब्याज दरें, EMI और सेविंग्स पर असर संभव

4 अगस्त से 6 अगस्त के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक होने जा रही है. इस दौरान रेपो रेट में बदलाव पर फैसला लिया जाएगा.

यदि RBI ब्याज दरों में बढ़ोतरी करता है तो होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन की EMI महंगी हो सकती है. वहीं, दरों में कटौती की स्थिति में ग्राहकों को राहत मिल सकती है. इस बैठक पर निवेशकों, कर्ज लेने वालों और बैंकिंग सेक्टर की खास नजर रहेगी.

31 Jul 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

1 अगस्त से बदल जाएंगे UPI, LPG, बैंकिंग और इंश्योरेंस के नियम ! हर घर की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Rules Change 1 August

Rule Changing From 1st August 2025: हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी 1 अगस्त 2025 से देशभर में कई नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. ये बदलाव आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं चाहे बात LPG सिलेंडर की कीमतों की हो, डिजिटल पेमेंट लिमिट की या फिर बैंक छुट्टियों और क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस की. अगर आप बजट को मैनेज करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन अपडेट्स को जरूर जान लें.

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की उम्मीद

1 अगस्त को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एक बार फिर LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करेंगी. पिछली बार 1 जुलाई को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹60 की कटौती की गई थी, लेकिन घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था.

इस बार उम्मीद की जा रही है कि घरेलू LPG सिलेंडर पर भी राहत मिल सकती है. अगर ऐसा होता है तो रसोई का बजट कुछ हद तक संतुलित हो सकता है और आम परिवारों को सीधी राहत मिलेगी.

CNG और PNG की कीमतों में बढ़ोतरी या कटौती संभव

तेल कंपनियां हर महीने CNG और PNG की दरें भी रिवाइज करती हैं. अप्रैल 2025 के बाद से अब तक इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार मुंबई में CNG ₹79.50 प्रति किलो और PNG ₹49 प्रति यूनिट तक पहुंची थी.

अगस्त की शुरुआत में इन कीमतों में इजाफा या कटौती संभव है. अगर दरें बढ़ती हैं तो वाहन किराए, ऑटो/कैब सर्विस और घरेलू गैस का खर्च बढ़ सकता है. वहीं कटौती होने पर थोड़ी राहत मिल सकती है.

UPI से जुड़े नए नियम लागू, ट्रांजैक्शन लिमिट और AutoPay

डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित और सिस्टमैटिक बनाने के लिए 1 अगस्त से UPI सिस्टम में कई बदलाव लागू हो रहे हैं. अब गूगल पे, फोनपे, पेटीएम जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स पर एक दिन में केवल 50 बार ही बैलेंस चेक किया जा सकेगा. साथ ही, मोबाइल नंबर से लिंक बैंक अकाउंट की डिटेल सिर्फ 25 बार देखी जा सकेगी.

AutoPay ट्रांजैक्शन, जैसे SIP या ओटीटी सब्सक्रिप्शन, अब दिन के सिर्फ तीन टाइम स्लॉट में ही प्रोसेस होंगे—सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 से 5 बजे तक, और रात 9:30 बजे के बाद. इससे सर्वर लोड कम होगा और ट्रांजैक्शन फेल होने की समस्या घटेगी.

बैंक हॉलिडे की लंबी लिस्ट: अगस्त में 15 दिन रहेंगे बैंक बंद

अगस्त 2025 में देशभर के बैंकों में कुल 15 छुट्टियां रहने वाली हैं. इसमें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी जैसे बड़े त्योहारों के साथ-साथ रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं.

अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों की वजह से भी बैंकों की अलग-अलग तारीखों में छुट्टियां होंगी. ऐसे में चेक क्लियरेंस, कैश ट्रांजैक्शन या लोन प्रक्रिया जैसे जरूरी बैंकिंग कार्यों को समय रहते पूरा करना बेहतर रहेगा.

क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस कवर बंद, SBI कार्ड यूजर्स को झटका

SBI कार्ड ने 11 अगस्त से अपने कुछ को-ब्रांडेड कार्ड्स पर मिलने वाला एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर बंद करने का फैसला लिया है. अब तक इन कार्ड्स पर 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का फ्री कवर मिलता था.

लेकिन अब ELITE और PRIME कार्ड, जो SBI ने UCO बैंक, सेंट्रल बैंक, करूर वैश्य बैंक, इलाहाबाद बैंक और PSB के साथ मिलकर जारी किए थे, उन पर ये सुविधा नहीं मिलेगी. इससे वे यूजर्स प्रभावित होंगे जो इस इंश्योरेंस कवर पर भरोसा करते थे.

PM किसान योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त को होगी जारी

2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त देशभर के 9.3 करोड़ किसानों को मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान यह राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए किसानों के खातों में भेजेंगे.

₹2000 की यह किस्त खरीफ सीजन की शुरुआत में किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी, जिससे बीज, खाद व अन्य कृषि सामग्री की खरीद आसान हो सकेगी.

RBI की बैठक में तय होंगी ब्याज दरें, EMI और सेविंग्स पर असर संभव

4 अगस्त से 6 अगस्त के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक होने जा रही है. इस दौरान रेपो रेट में बदलाव पर फैसला लिया जाएगा.

यदि RBI ब्याज दरों में बढ़ोतरी करता है तो होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन की EMI महंगी हो सकती है. वहीं, दरों में कटौती की स्थिति में ग्राहकों को राहत मिल सकती है. इस बैठक पर निवेशकों, कर्ज लेने वालों और बैंकिंग सेक्टर की खास नजर रहेगी.

Latest News

UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 PCS अधिकारियों का तबादला...
Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत
Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन
Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी
12 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों को अचानक मिल सकती है खुशखबरी ! जानिए मेष से मीन तक का राशिफल
CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा
Gold-Silver Price Today 10 July 2026: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, खरीदारी से पहले जानिए आज का ताजा रेट

Follow Us