Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Petrol Diesel Price : कच्चे तेल की क़ीमतों में भारी गिरावट बस इतने में मिलने लगेगा पेट्रोल डीजल

Petrol Diesel Price : कच्चे तेल की क़ीमतों में भारी गिरावट बस इतने में मिलने लगेगा पेट्रोल डीजल
Petrol Diesel Price

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट का दौर जारी है. जिसके चलते आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल का रेट काफ़ी कम हो सकता है.

Petrol Diesel Price : पेट्रोल डीजल की कीमतों में जल्द ही गिरावट होगी, वह भी थोड़ी बहुत नहीं पूरे 14 रुपए प्रति लीटर तक पेट्रोल डीजल के दाम कम हो सकते हैं. 

बताया जा रहा है कि ग्‍लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर जनवरी के स्‍तर पर आ गया है.अभी यह 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई 78 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है. पिछले कुछ समय में यह 81 डॉलर तक पहुंच गई थी. साल की शुरुआत में जहां कच्‍चे तेल के भाव 150 डॉलर तक चले गए थे, वहीं अब इसमें 50 फीसदी तक गिरावट आ चुकी है.

कमोडिटी एक्‍सपर्ट अजय केडिया का कहना है कि जब क्रूड में 1 डॉलर की कमी आती है तो देश की रिफाइनरी कंपनियों को प्रति लीटर तेल पर 45 पैसे की बचत होती है.

इस लिहाज से कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार जारी नरमी से सरकारी रिफाइनरी कंपनियों का घाटा भी अब तक पूरा हो चुका है. लिहाजा इस बात की संभावना बढ़ गई है कि अब पेट्रोल-डीजल के रेट में भी कटौती हो.

Read More: Sugar Price Hike: रक्षाबंधन से पहले छिनी लोगों की मिठास, चीनी 65 रुपये किलो के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम

एक्‍सपर्ट का कहना है यह कटौती कितनी बड़ी होगी नहीं कह सकते, लेकिन इसमें करीब 10 से 15 फीसदी की गिरावट आ सकती है. यानी पेट्रोल-डीजल करीब 10 से 15 रुपये प्रति लीटर सस्‍ता हो सकता है.

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 96.72 रुपये प्रति लीटर और 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं.देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है.कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये में बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 102.63 प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.24 रुपये में मिल रहा है.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us