Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट फिर भी क्यों कम नहीं हो रहे पेट्रोल डीजल के रेट

Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट फिर भी क्यों कम नहीं हो रहे पेट्रोल डीजल के रेट
Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट देखी जा रही है, बावजूद इसके भारत में पेट्रोल डीजल के दामों में कमी नहीं हो रही है.आइए जानते हैं क्या कारण हैं, औऱ आज पेट्रोल डीजल के रेट क्या हैं.

Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट जारी है. बावजूद इसके भारत में पेट्रोल डीजल के दामों में कमी नहीं हो रही है. कच्चे तेल में रिकार्ड गिरावट आने के चलते कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही पेट्रोल डीजल के रेट भी कम होंगें.लेकिन अब तक ऐसा हुआ नहीं है.दोनों के दाम उसी तरह बने हुए हैं.आज 18 दिसम्बर की बात करें तो कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे हैं.

आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले कई दिनों से क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट जारी है. फिलहाल डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड 74 डॉलर प्रत‍ि बैरल और ब्रेंट क्रूड 78 डॉलर प्रत‍ि बैरल के करीब है.कच्चे तेल की कीमतें जुलाई, 2008 के बाद इस साल मार्च में 140 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थीं.उसके बाद से 46 फीसदी गिरावट के साथ यह इस साल सबसे निचले स्तर 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब हैं.

कच्चे तेल को लीटर और रुपये के हिसाब से अनुमान लगाएं तो कीमत 9 महीने में 33 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा घटनी चाहिए.इसके बाद भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को नहीं मिली है.

आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल के रेट की बात करें तो फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है.वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है.उधर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

Read More: Gold-Silver Rate In India: पश्चिम एशिया तनाव के बीच कितना महंगा और हुआ सोने-चांदी दाम, जानिए आज का भाव

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us