Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

देश भर में आज शाम बन्द रहेंगे पेट्रोल पम्प.. जान ले क्या है वजह.?

 देश भर में आज शाम बन्द रहेंगे पेट्रोल पम्प.. जान ले क्या है वजह.?
प्रतीकात्मक फोटो

पुलवामा हमले में मारे गए सैनिकों के सम्मान में हर कोई अपने हिसाब से श्रदांजलि दे रहा है।उसी के तहत बुधवार को शाम 7 बजे से 7:20 तक पेट्रोल पंप बन्द रख डीलर्स सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

नई दिल्ली: पुलवामा आतंकी हमले का गुस्सा अभी भी देश के दिल मे धधक रहा है,हर रोज देश भर में लोग सड़कों पर उतरकर आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के लिए श्रद्धांजलि देकर पाकिस्तान के खिलाफ हर तरह से मुकाबला करने को तैयार हैं।

इसी कड़ी में देशभर के पेट्रोल पंप मालिकों ने भी हाथ मिलाया है और अपने तरीके से इस आतंकी हमले का विरोध करते हुए बड़ा फैसला लिया है। द कंसोर्टियम ऑफ इंडियन पेट्रोल पंप डीलर्स (सीआइपीडी) के अंतर्गत आने वाले देशभर के 56 हजार पेट्रोल पंपों ने फैसला किया है कि वो आज 20 मिनट के लिए बंद रहेंगे।
जानकारी के अनुसार संगठन के अंतर्गत आने वाले पेट्रोल पंप शाम 7 बजे से 7:20 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान पेट्रोल पंपों पर शहीदों की तस्वीर और बैनर लगाए जाएंगे तथा लाइट बंद रखी जाएंगी। सीआईपीडी के प्रभारी महासचिव के सुरेश कुमार ने लोगों से सहयोग का आह्वान किया है।

पेट्रोल डीलर्स संगठन ने आम जनता से भी इस मौक़े पर सहयोग की अपील की है।संगठन के पदाधिकारियों ने लोगों से कहा है कि यदि जरूरी हो तो पहले ही पेट्रोल डलवा ले औऱ इस 20 मिनट के बन्द में सहयोग करें।

गौरतलब है कि बीते 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा के निकट सीआरपीएफ के काफ़िले पर फिदायीन हमला आतंकी ने  किया था जिसमें देश के 44 जवानों शहीद हो गए थे।हमले कि जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

Read More: Gold-Silver Rate In India: पश्चिम एशिया तनाव के बीच कितना महंगा और हुआ सोने-चांदी दाम, जानिए आज का भाव

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us