Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

आज का राशिफ़ल:इन राशियों के लिए ख़ास है आज का दिन..!

आज का राशिफ़ल:इन राशियों के लिए ख़ास है आज का दिन..!
फ़ोटो साभार गूगल

आज दिनांक 16 दिसम्बर दिन सोमवार का दैनिक राशिफ़ल जानें युगान्तर प्रवाह पर।

मेष:आपको सेहत का भी ध्यान रखना होगा, अन्यथा आँख-कान से संबंधित कोई दिक़्क़त हो सकती है। इस समय आपको अच्छा धन लाभ होगा, और भाग्य आपका साथ देगा, इसलिए इसका उत्तम से उत्तम लाभ उठाए।

वृषभ:कार्यक्षेत्र के लिए समय उत्तम है। ऐसे में आपको कार्यस्थल पर अपनी मेहनत के अनुसार ही फलों की प्राप्ति होगी। यदि कोई कार्य पूर्व से किसी सरकारी अड़चनों के चलते अटका हुआ है तो इस समय वो पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय उत्तम है।

मिथुन:आपको अच्छा धन प्राप्त हो सकता है। इस समय किसी यात्रा पर भी जाने का योग बन रहा है, और ये यात्रा आपके लिए बहुत फ़ायदेमंद भी साबित हो सकती है। इस समय आप खुद पर भी धन खर्च कर सकते हैं।

कर्क:व्यापारी वर्ग को अपने काम का नया विस्तार करने के लिए नई-नई योजना बनाने का मौका मिलेगा, जिसका फायदा आप उठाते हुए भी नज़र आएँगे, अपने धन का संचय करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास भी करते दिखाई देंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी।

Read More: आज का राशिफल 21 जुलाई 2026: इन 6 राशियों के जातकों को रहना होगा सतर्क ! बजरंग बली करेंगे रक्षा, जानिए दैनिक भाग्यफल

सिंह:आप उस धन को संचय करने में सफल भी होंगे। कुटुंब में किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको सहयोग की प्राप्ति होगी। परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल पहले से बेहतर होगा। आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

Read More: आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल

कन्या:आपको स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा जिससे आप मानसिक तनाव से भी खुद को दूर करेंगे। लेकिन इस समय भी काम की अधीरता देखी जाएगी, जिसमें आप खुद को अत्यधिक व्यस्त पाएंगे। इस समय आप खुद के बिज़नेस के नए विस्तार के लिए भी हाथ-पैर मारते दिखाई देंगे।

Read More: आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

तुला:आपको अपने मन और दिमाग को केंद्रित करने की सबसे ज्यादा ज़रूरत होगी। अन्यथा व्यर्थ की चिंताओं के कारण आप अपने काम में मन नहीं लगा पाएंगे। जिस दौरान अचानक किसी स्रोत से धन लाभ हो सकता है। छात्रों को भी शिक्षा में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।

वृश्चिक:आप धार्मिक क्रिया-कलापों में खुद को अधिक लिप्त पाएंगे, जिसपर धन भी खर्च करेंगे। इससे आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर होगी। आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए सावधान रहें आपके स्वभाव में भी बदलाव देखने को मिलेगा। आप अधिक सोचने के चलते खुद को मानसिक तनाव दे बैठेंगे।

धनु:संतान पक्ष के लिए समय प्रतिकूल रहेगा, उन्हें स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है, जिससे आपको भी मानसिक तनाव मिलेगा। इसलिए इस वक़्त उन्हें सहयोग करना आपके लिए बेहतर होगा अन्यथा धन खर्च की पूरी संभावना रहेगी।

मकर:आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जाने का प्लान कर सकते हैं। दान-दक्षिणा और पुण्य कर्म में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पिता जी के लिए समय पहले से ज्यादा बेहतर है। नौकरी में ट्रांसफर के लिए अच्छा समय है।

कुंभ:आप जिस भी कार्य को दिल से करेंगे उसमें ज़रूर ही सफलता हासिल कर पाएंगे। इस सफलता के चलते समाज में आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। किसी यात्रा पर जाना भी पड़ सकता है। यदि आप प्रॉपर्टी का कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो अभी इस कार्य को न करें अन्यथा विवाद संभव है।

मीन:मानसिक तनाव हो सकता है। आपको स्वास्थ्य समस्या भी परेशान करती रहेगी। छोटे भाई-बहनों के लिए समय अनुकूल नहीं है, उन्हें परेशानी हो सकती है। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, नौकरी पेशा लोगों को चुनौतियों का सामना करना होगा जिससे आगे चलकर आपको ही लाभ मिलेगा।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us