Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

आज का राशिफ़ल:कुम्भ राशि के लोग सोने में करें निवेश..जानें सभी राशियों का हाल..!

आज का राशिफ़ल:कुम्भ राशि के लोग सोने में करें निवेश..जानें सभी राशियों का हाल..!
फ़ोटो साभार गूगल

आज दिनांक 9 मार्च दिन सोमवार का दैनिक राशिफ़ल जानें..युगान्तर प्रवाह पर।

मेष:आज किसी दुविधा के चलते आप असमंजस में फँस सकते हैं। बिन बुलाये किसी मेहमान का आज आपके घर आगमन होगा लेकिन इनके आने से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।

वृषभ:आज के दिन शुरू किया गया निर्माणकार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। आजका दिन आपके वैवाहिक जीवन के लिय सबसे अच्छा साबित हो सकता है। परिजनो के साथ किसी यात्रा पर जा सकते है जिसका आप भरपूर लुत्फ़ उठाएंगे। (aaj ka rashifal)

मिथुन:आज के दिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा साथ ही वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

कर्क:आज के दिन कर्क राशि वालों को अपने लिए समय निकालने की सख्त जरुरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। ख़राब मिज़ाज के चलते आप आज बेवजह किसी मुश्किल मे फंस सकते है। (daily horoscope)

Read More: आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान

सिंह:आज के दिन काम-काज की वजह से कुछ ज्यादा भागम-भाग लगी रहेगी। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे।

Read More: आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

कन्या:आज के दिन कोई आपसे शादी को लेकर बात कर सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको विचार अवश्य करना चाहिए। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें।

Read More: आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

तुला:आज के दिन आपका जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफ़ा दे सकता है। आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी और इसलिए आज पूरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। काम काज के क्षेत्र में शुभ फल देखने को मिलेंगे।

वृश्चिक:आज के दिन छोटी-छोटी चीज़ों को ख़ुद के लिए परेशानी का सबब न बनने दें। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। आज आपके द्वारा की गयी मेहनत में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

धनु:आज के दिन किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी।

मकर:आज के दिन आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है। जब आपके पास ज़्यादा खाली समय हो, तो नकारात्मक विचार आपको ज़्यादा परेशान कर सकते है अतः सकारात्मक पुस्तकें पढ़ें, कोई मनोरंजक फ़िल्म देखें या मित्रों के साथ समय व्यतीत करें।

कुंभ:आज आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। जेवर में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आज आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

मीन:आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदा दिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। घर में परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं। अपने साथी की छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। अन्यथा झगड़े की स्थिति बन सकती है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us