Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

आज का राशिफ़ल:कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन..जानें दैनिक राशिफ़ल से..!

आज का राशिफ़ल:कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन..जानें दैनिक राशिफ़ल से..!
फ़ोटो साभार गूगल

आज दिनांक 5 नवम्बर दिन मंगलवार का दैनिक राशिफ़ल जानें युगान्तर प्रवाह पर।

मेष:आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अचानक से कोई दुर्घटना हो सकती है। आज के दिन आपके साथ किसी तरह का धोखा हो सकता है। किसी पर भी ज्यादा भरोसा करके न चलें। किसी तरह का झूठा सच्चा आरोप लग सकता है।

वृषभ:आज के दिन शिक्षा के क्षेत्र मे रुचि देखने को मिलेगी। भाई-बंधुओं से किसी प्रकार का मन मुटाव हो सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। परिस्थितियाँ अनुकूल न रहने के कारण आपको सेहत से संबन्धित दिक्कते हो सकती है।

मिथुन:आज के दिन आपको भाग्य का पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा। जिसके कारण आपके स्वभाव में गुस्सा देखने को मिलेगा। इस समय किसी दवाब के कारण तनावपूर्ण स्थिति रहेगी। जिसके कारण कोई नुकसान उठाना पड़ेगा। लेकिन परिवार की तरफ से हर संभव सहयोग मिलेगा।

कर्क:आज के दिन आप अपनी किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। अगर आपके मन में तनाव है। तो किसी नज़दीकी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें। इससे आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा। आज के दिन आप अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करे।

Read More: आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान

सिंह:आज का दिन मौज मस्ती में बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन का लुफ्ट उठाएंगे। आपके अंदर जोश और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल रहेगा। लंबे समय से चलते आ रहे विवादो से छुटकारा मिलेगा। समय अच्छा बीतेगा।

Read More: आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि

कन्या:इस समय पढ़ाई–लिखाई के क्षेत्र मे अच्छा मन लगेगा। आपकी मेहनत के अनुसार सफलता हासिल होगी। परीक्षा–प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी रिश्तेदार के यहाँ मांगलिक आयोजन मे सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होगें।

Read More: आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

तुला:आज के दिन पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बनेंगे। इस समय शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज के दिन बुजुर्गों की तरफ से किसी तरह के उपहार का लाभ मिलेगा। इस समय परिवार के लोगो का नाम रोशन करने में मदद मिलेगी।

वृश्चिक:आज के दिन आपका रूख़ा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड ख़राब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और उसे गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। आज के दिन आपको दूध व दही का सेवन करने से स्वास्थ्य मे लाभ मिल सकता है।

धनु:आज के दिन परिवार के सदस्यो से आपको हर संभव सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। अपरिचित लोगों से ज्यादा संबंध ना बढ़ाए बेवजह के मतभेद सामने आ सकते हैं। नकारात्मक विचारो से बचें।

मकर:आज के दिन कोई ना कोई घटना आपके लिए विपरीत परिस्थितियों के कारण खड़े करेगी। किसी कारण चोट लगने की संभावना रहेगी। आपके लिए प्रत्येक कार्य मे बाधा उत्पन्न होगी। किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा।

कुंभ:दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ, ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। इस मे आपको मुनाफा होगा।

मीन:आज के दिन आपको परीक्षा में निराशाजनक परिणाम मिलने के कारण मन उदास रहेगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। आज के दिन गुस्से पर नियंत्रण रखे अन्यथा झगड़ा होने की संभावना है।

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us