Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

20 August 2020 rashifal:इस राशि के लोग आवेश में आकर कोई फ़ैसला न लें.!

20 August 2020 rashifal:इस राशि के लोग आवेश में आकर कोई फ़ैसला न लें.!
20 August 2020 rashifal

आज दिनांक 20 August (अगस्त) 2020 दिन गुरुवार का दैनिक राशिफ़ल जानें युगान्तर प्रवाह पर..

मेष राशि:अपने सम्पर्कों का भरपूर उपयोग करेंगे। बुरी संगत से दूर रहें। प्रणय रिश्तों में मिठास आयेगी। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।बच्चे आपसे किसी खिलौने की जिद्द कर सकते हैं। व्यवसायिक यात्रा हो सकती है।

वृष राशि:काम में मन नहीं लगेगा। घर में सुख-सुविधा के भोग और आराम में दिन व्यतीत होगा। परिवार में किसी सदस्य को कुछ समस्या हो सकती है। आप स्वभाव से उदार और भावुक रहेंगे, जिसका लोग अनावश्यक फायदा उठा सकते हैं। जरूरी काम अटक सकते हैं। aaj ka rashifal

मिथुन राशि:जीवनसाथी आपका आत्मविश्वास बढ़ायेगा। पारिवारिक सौहार्द में वृद्धि होगी। सोशल मीडिया में डूबे रहेंगे। पूरा दिन आनन्द और शान्ति से गुजरेगा। रुके हुये काम आसानी से पूरा कर लेंगे। लोग आपके प्रति आकर्षित रहेंगे।

कर्क राशि:व्यवसाय में ज्यादा प्रयोग करना आज ठीक नहीं होगा। सगे-सम्बन्धी आपसे सहायता की अपेक्षा करेंगे। जिम्मेदारियों से भागने की प्रवृत्ति रहेगी।अत्यधिक आत्मकेन्द्रित होना आपके हित में नहीं है।शुगर के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। today horoscope 

Read More: आज का राशिफल (Rashifal) 25 जून 2026: इन जातकों के खुल रहे हैं सफलता के द्वार ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल

सिंह राशि:कारोबार में अचानक से धन लाभ मिल सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ आशंकित रहेंगे। घर के सदस्य मंहगी खरीदारी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। ऑफिस का माहौल भी अच्छा और शान्त रहेगा।

Read More: 12 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों को अचानक मिल सकती है खुशखबरी ! जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

कन्या राशि:आपकी पुरानी गलतियाँ फिर से सामने आ सकती हैं। आवेश में आकर कोई फैसला न लें। बुरे और कुत्सित विचारों से दूर रहें। सिर्फ अपने बारे में सोचने के बजाय अन्य लोगों के विषय में भी सोचें। अपनी कमियों को स्वीकारें और उन्हें सुधारने की दिशा में आगे बढ़ें। 20 august 2020 rashifal

Read More: आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ

तुला राशि:वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। मित्र और शुभचिन्तक आपका उत्साह वर्धन करेंगे। शैक्षणिक कार्यों में रुचि लेंगे। करियर में या कारोबार में बदलाव चाहते हैं तो उसके लिये दिन शुभ है।

वृश्चिक राशि:कार्यक्षेत्र में आप पर बुरे आरोप लगाये जा सकते हैं। अपेक्षा के प्रतिकूल काम होने से मन में अजीब सी विकलता रहेगी।आज आपको नशा करने से बचना चाहिये। घर के बड़ों की बात अवश्य मानें। जीवनसाथी के व्यवहार में रूखापन हो सकता है। विदेशी प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। 20 august 2020 ka rashifal

धनु राशि:पैसे से सम्बन्धित विषय में एक बार पुनः विचार करेंगे। मेहनत का परिणाम आपको भविष्य में मिलेगा।जीवनसाथी आपको धर्म-कर्म के प्रति प्रेरित करेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। समय का अच्छा सदुपयोग करेंगे।

मकर राशि:कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।लेकिन उसके अनुपात में परिणाम न मिलने से मन व्यथित रहेगा। क्रोध और उत्तेजना में संयम रखें। खर्च आपके नियन्त्रण से बाहर जा सकते हैं। विरोधियों से मन में डर रहेगा।

कुम्भ राशि:भौतिक सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। उन्नति के नये अवसर मिलेंगे।आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा।

मीन राशि:अपने काम के प्रति पूर्ण मनोयोग से काम करेंगे। आज परिवार के प्रति बहुत भावुक रहेंगे। जमीन और मकान का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। अचानक से कोई काम बनने से मन प्रसन्न हो जायेगा। कोर्ट-कचहरी वाले मामलों को लेकर सतर्क रहें। शरीर में कुछ थकान रहेगी।

Tags:

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us