Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

आज का राशिफ़ल:कैसे होगी आपके लिए सप्ताह की शुरुआत..जानें दैनिक राशिफ़ल से..!

आज का राशिफ़ल:कैसे होगी आपके लिए सप्ताह की शुरुआत..जानें दैनिक राशिफ़ल से..!
फ़ोटो साभार गूगल

आज दिनांक 10 फरवरी दिन सोमवार का दैनिक राशिफ़ल जानें..युगान्तर प्रवाह पर।

मेष:इस राशि वाले घर एवं बाहर आज दोनों जगह वाद-विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखना ही आपके हित में होगा। सोच-समझकर कार्य व्यवहार करें। कार्यक्षेत्र में उलझन और परेशानी हो सकती है, संयम से काम लें। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है लेकिन प्रेमी पर दबाव बनाने से बचें। कुछ लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस कर सकते हैं। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृषभ:आपकी राशि से चौथे घर में संचार करता हुआ चंद्रमा आपके लिए लाभदायक दिन बना रहा है। हफ्ते के पहले ही दिन आप अपने प्रभाव और बुद्धि से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपका कोई अटका काम पूरा हो सकता है। यात्रा मंगलकारी रहेगी। मार्केटिंग और सेल्स वालों के लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा।

ये भी पढ़े-अध्यात्म:क्या आपको पता है..एक बार भगवान शंकर ने इस खतरनाक जंतु का रूप धारण किया था..जानें पूरी कथा..!

मिथुन:आज आपको नपा तुला बोलना चाहिए, अपनी वाणी के प्रभाव से आप अटके काम भी बना सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज कोई नया प्रोजेक्ट या योजना आरंभ करना शुभ रहेगा। छोटे भाई-बहनों एवं सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Read More: आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि

कर्क:आपकी राशि से बारहवें घर में संचार करते हुए चंद्रमा आज मानसिक उथल-पुथल दे सकते हैं। एक साथ कई विषयों पर आपका मन भागेगा। काम की प्राथमिकता तय कीजिए इससे सोचा हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन सेहत को लेकर कुछ परेशनी हो सकती है। भाग्य 64 प्रतिशत तक साथ देगा।

Read More: आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

सिंह:आज आप उत्साह और उर्जा से भरपूर रहेंगे। पारिवारिक जीवन में संभलकर बोलें नहीं तो मनमुटाव हो सकता है। गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं, उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। शाम के बाद का समय अधिक अनुकूल रहेगा। भाग्य 60 प्रतिशत तक साथ देगा।

Read More: आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

कन्या:आज का दिन सुखद रहेगा। आत्मबल और मनोबल बढ़ेगा। काम में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सगे-संबंधी और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला:बीमार लोग स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा, सफलता प्राप्त करेंगे। नए संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं पर आपका धन खर्च होगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक:आज भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी। पिता से सुख और सहयोग प्राप्त होगा। धन का निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ देगा।

धनु:स्वास्थ्य नरम रहेगा। किसी से वाद-विवाद हो सकता है, संयम से काम लें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें, धन अधिक खर्च होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबार के मामले में दिन सामान्य रहेगा। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर:आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए सुखद रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। बच्चों से खुशी मिलेगी। दूर रहने वाले संबंधियों से संपर्क होगा। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।

कुम्भ:आर्थिक मामलों में दिन सुखद रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप संतोषजनक प्रदर्शन कर सकते हैं। अचानक कोई शुभ सूचना मिलने से आप आनंदित होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखकर आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।

मीन:सितारे मेहरबान हैं। अपनी योग्यता और बुद्धि का आप भरपूर लाभ ले सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढेगी। यात्रा सुखद और लाभप्रद रहेगी। संतान पक्ष से आनंद प्राप्त होगा। लव लाइफ में भरपूर रोमांच रहेगा, उपहार का लेन-देन भी हो सकता है। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us