Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

25 अक्टूबर 2025 का राशिफल: शनिवारी संयोग में खुलने वाले हैं भाग्य के द्वार, इन 3 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

25 अक्टूबर 2025 का राशिफल: शनिवारी संयोग में खुलने वाले हैं भाग्य के द्वार, इन 3 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2025: Image Credit Original Source

शनिवार का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है. 25 अक्टूबर 2025 को ग्रहों का अद्भुत संयोग आर्थिक उन्नति, पदोन्नति और नए अवसरों की सौगात लेकर आया है. जानिए आज का राशिफल, किसकी मेहनत रंग लाएगी और किसे सतर्क रहना होगा.

Aaj Ka Rashifal: शनिवार यानी शनि देव का दिन ग्रहों का खास योग कई राशियों की किस्मत पलटने वाला है. कुछ राशि वालों को धन लाभ, सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी तो कुछ को कामकाज में थोड़ी मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं. जानिए पंडित गोविंद शास्त्री जी के अनुसार सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल क्या कहता है?

आज का मेष राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Kal Ka Mesh Rashifal 25 October 2025)

आज मेष राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से शुभ दिन रहेगा. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी. परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर खर्चों में थोड़ा संयम रखें. प्रेम संबंधों में नयापन आएगा.

आज का वृषभ राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Kal Ka Vrishabh Rashifal 25 October 2025)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति का संदेश लाया है. किसी पुराने निवेश से लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन में गलतफहमी से बचें. यात्रा संभव है, जो लाभकारी रहेगी. सेहत सामान्य रहेगी.

आज का मिथुन राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Kal Ka Mithun Rashifal 25 October 2025)

आज मिथुन राशि वालों को अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना होगा. व्यापारियों के लिए लाभ की संभावना है. परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है. प्रेमीजन के बीच निकटता बढ़ेगी. वाहन चलाते समय सावधानी रखें.

Read More: आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 27 जून 2026: इन जातकों को संभल कर करनी होगी यात्रा ! जानिए सभी का दैनिक राशिफल

आज का कर्क राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Kal Ka Kark Rashifal 25 October 2025)

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा. लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. परिवार में खुशहाली आएगी. स्वास्थ्य में सुधार संभव है.

Read More: आज का राशिफल 05 अगस्त 2026: सिंह राशि वालों को मिलेगा सम्मान, तुला और मकर राशि के लोग रहें सतर्क

आज का सिंह राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Kal Ka Singh Rashifal 25 October 2025)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहेगा. मनचाहा काम बनने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. कार्यस्थल पर नई योजनाएं बन सकती हैं. विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है. खानपान में लापरवाही न करें.

Read More: Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, नष्ट होंगे दुःख, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल

आज का कन्या राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Kal Ka Kanya Rashifal 25 October 2025)

कन्या राशि के जातकों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस में तनाव बढ़ सकता है, पर धैर्य से काम लें. परिवार से सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. सेहत पर ध्यान दें.

आज का तुला राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Kal Ka Tula Rashifal 25 October 2025)

तुला राशि वालों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. धन प्राप्ति के संकेत हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं.

आज का वृश्चिक राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Kal Ka Vrishchik Rashifal 25 October 2025)

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा. कार्यस्थल पर मेहनत का फल मिलेगा लेकिन कुछ तनाव भी रह सकता है. परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा. आर्थिक रूप से लाभ के संकेत हैं.

आज का धनु राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Kal Ka Dhanu Rashifal 25 October 2025)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा. नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभ देंगे. छात्रों के लिए दिन अनुकूल है. प्रेम जीवन में सुधार होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

आज का मकर राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Kal Ka Makar Rashifal 25 October 2025)

मकर राशि के जातकों को आज आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे. नौकरी में पदोन्नति संभव है. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा. कार्यों में तेजी आएगी. सेहत का ध्यान रखें और क्रोध से बचें.

आज का कुंभ राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Kal Ka Kumbh Rashifal 25 October 2025)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है. रिश्तों में मजबूती आएगी. व्यापारिक क्षेत्र में लाभ होगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा.

आज का मीन राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Kal Ka Meen Rashifal 25 October 2025)

मीन राशि के जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. नए प्रोजेक्ट में हाथ डालने से पहले सोचें. खर्चे बढ़ सकते हैं, पर आय भी स्थिर रहेगी. प्रेम संबंधों में समझदारी दिखाएं. मानसिक शांति बनी रहेगी.

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us