Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Aaj Ka Rashifal 24 April 2025: आज के राशिफल में भाग्य बना सकता है रास्ता ! जानिए सभी राशियों का दैनिक भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal 24 April 2025: आज के राशिफल में भाग्य बना सकता है रास्ता ! जानिए सभी राशियों का दैनिक भाग्यफल
आज का राशिफल: Image Credit Original Source

Aaj ka rashifal in hindi

आज वैशाख कृष्ण एकादशी तिथि है। कई राशियों के लिए दिन शुभ है—मेष, वृषभ, सिंह और कुंभ को आर्थिक लाभ और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। कर्क, तुला और मीन को सतर्क रहने की सलाह है। प्रेम, स्वास्थ्य और व्यापार में मिश्रित परिणाम रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal 24 April 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार आज गुरुवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज चंद्रमा कुंभ राशि में संचार कर रहा है, जिससे समस्त राशियों पर प्रभाव पड़ रहा है। पंडित गोविंद शास्त्री जी के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए सफलता, शुभ समाचार और आर्थिक उन्नति का है, वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहना चाहिए।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ समाचारों से भरा रहेगा। लंबे समय से अटके कार्यों में प्रगति होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और संतान का साथ भी प्राप्त होगा। व्यापारिक निर्णयों में सफलता मिलने की संभावना है। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। दिन की शुरुआत सूर्य को जल अर्पित कर करें, लाभ होगा।

वृषभ राशि (Taurus) 

आज वृषभ राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक है। व्यापार में सुधार होगा और आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। पिता या किसी वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मबल बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय के संकेत हैं। कुछ अधिकारियों से विशेष सहयोग भी मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति भी संतोषजनक रहेगी। हरी वस्तु अपने पास रखें, लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन किस्मत का साथ मिलेगा। रोजगार के नए अवसर बनेंगे और करियर में आगे बढ़ने के संकेत हैं। अब तक जिन कामों में अड़चन आ रही थी, वे दूर हो सकती हैं। हालांकि, स्वास्थ्य थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। प्रेम संबंधों में मध्यम स्थिति रहेगी। संतान की ओर से संतोषजनक समाचार मिलेगा। शनिदेव को प्रणाम करना लाभदायक रहेगा।

Read More: आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 27 जून 2026: इन जातकों को संभल कर करनी होगी यात्रा ! जानिए सभी का दैनिक राशिफल

कर्क राशि (Cancer) 

कर्क राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कामकाज में अवरोध आ सकते हैं, इसलिए जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। हालांकि, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। व्यापार सामान्य रूप से चलेगा। नीली वस्तु का दान करने से नकारात्मक प्रभावों में कमी आ सकती है।

Read More: आज का राशिफल 8 जुलाई 2026 (Aaj Ka Rashifal): चंद्रमा के प्रभाव से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

सिंह राशि (Leo) 

सिंह राशि के लिए आज का दिन हर्ष और उल्लास से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति मिलेगी। पति-पत्नी के रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकते हैं। व्यापार में भी अनुकूलता रहेगी। नीली वस्तु का दान करने से और अधिक शुभ फल प्राप्त होंगे।

Read More: 12 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों को अचानक मिल सकती है खुशखबरी ! जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

कन्या राशि (Virgo) 

आज कन्या राशि वालों की ऊर्जा उच्चस्तर पर रहेगी। शत्रु परास्त होंगे और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। हालांकि कार्यों में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन वे पूरे अवश्य होंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। प्रेम संबंधों और संतान से जुड़ी स्थिति संतुलित रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। नीली वस्तु पास रखना आज लाभदायक होगा।

तुला राशि (Libra) 

तुला राशि वालों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में अनावश्यक बहस से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। शिक्षा और लेखन में रुचि बढ़ेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। दिन को सकारात्मक दिशा में मोड़ने के लिए शनिदेव को प्रणाम करना उचित रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) 

आज वृश्चिक राशि वालों के घर में कुछ अशांति या विवाद की स्थिति बन सकती है। बावजूद इसके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थितियां मध्यम रहेंगी। व्यापार लगभग संतुलित रहेगा। पीली वस्तु पास रखने से शुभता बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) 

धनु राशि के लिए आज का दिन पराक्रम और मेहनत के बल पर सफलता दिलाने वाला है। करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और व्यवसायिक निर्णय लाभप्रद सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थितियां संतुलित रहेंगी। लाल वस्तु पास रखें, दिन शुभ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) 

मकर राशि वालों को आज धन के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। लिक्विड फंड में वृद्धि के संकेत हैं, लेकिन नया निवेश न करें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और प्रेम-संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। संतान से संतोषजनक समाचार मिल सकते हैं। व्यापार भी अच्छा चलेगा। काली माता को प्रणाम करना कल्याणकारी रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आवश्यक वस्तुएं समय पर प्राप्त होंगी और रुके हुए कार्य भी गति पकड़ेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार – तीनों ही क्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। हरी वस्तु पास रखें, दिन भर शुभ फल प्राप्त होंगे।

मीन राशि (Pisces) 

मीन राशि वालों के लिए आज मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है। पारिवारिक या प्रेम संबंधों में दूरी महसूस हो सकती है। बच्चों से भी कुछ दूरी महसूस हो सकती है। हालांकि व्यापारिक पक्ष मजबूत रहेगा और आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। नीली वस्तु का दान करें, मानसिक शांति मिलेगी।

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us