बड़ी खबर:बलिया कांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह एसटीएफ के हत्थे चढ़ा..घोषित था 75 हज़ार का इनाम.!
On
बलिया के दुर्जनपुर गांव में सरकारी राशन की दुकान के चयन के दौरान हो रही मीटिंग में गोली बरसाने वाला धीरेंद्र सिंह रविवार को गिरफ्तार हो गया..इस गोलीकांड में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:यूपी एसटीएफ ने बलिया कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है।धीरेंद्र सिंह के ऊपर यूपी पुलिस ने 75 हज़ार का इनाम घोषित किया था।रविवार को इस कांड के दो और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।अब तक मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
क्या था पूरा मामला..
बीते शुक्रवार को बलिया के दुर्जनपुर गांव में सरकारी राशन की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक चल रही थी।इस बैठक में ग्रामीणों की भारी भीड़ थी।एसडीएम, सीओ समेत भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी थी।इसी दौरान बैठक में उपस्थित दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।जिसमें एक पक्ष के धीरेंद्र सिंह ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी फायरिंग में दूसरे पक्ष के एक अधेड़ की मौत हो गई थी।आरोपी धीरेंद्र सिंह स्थानीय भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का करीबी है।
Tags:
Related Posts
Latest News
11 May 2025 18:16:56
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बेटी की शादी से पहले एक गरीब पिता ने आर्थिक तंगी से...