Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Unnao News: उन्नाव में रंग से बचने के लिए भाग रहा था शख्स ! अचानक हुई मौत, इलाके में तनाव 

Unnao News: उन्नाव में रंग से बचने के लिए भाग रहा था शख्स ! अचानक हुई मौत, इलाके में तनाव 
उन्नाव में रंग से बचने के दौरान एक मौत, बवाल: Image Credit Original Source

Unnao News Today

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) में रंग से बच रहे शख्स की अचानक गिरने से मौत हो गई. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया वहीं परिजन मारपीट का आरोप लगा रहे हैं. 

Unnao News: यूपी के उन्नाव जिले में होली के दौरान एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय शरीफ पुत्र अयूब होली के दिन रंग से बचने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े और उनकी मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि उनकी पिटाई की गई, जबकि पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. 

रमजान में रंग से बच रहा था शख्स, गिरने से हुई मौत 

उन्नाव (Unnao) के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे शरीफ ऑटो से उन्नाव शहर की ओर से अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही ऑटो काशिफ अली सराय चुंगी के पास पहुंचा, वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रंग लगाने की कोशिश की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान 46 वर्षीय किसान सविता पुत्र लल्लन, 47 वर्षीय मुन्नू पुत्र रामसेवक, 45 वर्षीय अमरपाल पुत्र बिंदलाल और अन्य 4-5 अज्ञात लोग शामिल थे.

रंग से बचने के लिए शरीफ भागने लगे, लेकिन कुछ ही दूरी पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों के मुताबिक, गिरने के तुरंत बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. 

शरीफ़ की मौत से बिगड़ा माहौल, पोस्टमॉर्टम से किया इनकार 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि शरीफ के शरीर पर किसी भी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं हैं. उनके साथ ऑटो में मोहल्ले के अन्य लोग भी सवार थे, जो घटना के चश्मदीद गवाह हो सकते हैं. शरीफ के परिवार ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है, क्योंकि रमजान का महीना चल रहा है. 

Read More: Lucknow News: पूर्व एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा ! 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी सहित करोड़ों का कैश बरामद

परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे शव का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे. मामले को शांत करने और परिवार को समझाने के लिए शहर काजी को बुलाया गया है.

Read More: Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की तैयारी ! जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. वहीं प्रथम दृष्टया इसे हृदयघात से जोड़कर भी देखा जा रहा है. 

Read More: One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय

इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. परिजनों की मांग को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है. एडिशनल एसपी अखिलेश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. 

क्या है पुलिस की कार्रवाई?

फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। यदि परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए राजी होते हैं, तो रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, अगर परिवार मारपीट का आरोप लगाता है, तो आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. 

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us