
Morocco Earthquake In Hindi: जब सब सो रहे थे तभी तेज झटकों से हिल गया अफ्रीकी देश मोरक्को ! तीव्र गति से आए भूकम्प से 632 लोगों की मौत
On
अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकम्प से हड़कम्प मच गया. लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर जान बचाने के लिए भागने लगे. ऊंची-ऊंची इमारतें मिनटों में ढह गई, ज्यादा नुकसान हाई एटलस पर ऊंची दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को हुआ है. इस भूकम्प में लगभग 632 लोगों की जान चली गयी, जबकि 300 से ज्यादा घायल है. भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल 6.8 आंकी गयी है. फिलहाल अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की सम्भावना है. वहीं रेस्क्यू युद्धस्तर पर जारी है.
हाईलाइट्स
- अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकम्प से तबाही, 500 से ज्यादा की मौत ,300 घायल
- हाई एटलस पहाड़ियों में रहने वालों को ज्यादा नुकसान, कई इमारतें ढही
- कई के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका, राहत कार्य जारी
Earthquake in African country Morocco : मोरक्को में जिस तरह से इतनी तीव्र गति से भूकम्प आया, उससे मोरक्को की कई जगहों को बड़ा नुकसान हुआ है. बड़ी-बड़ी इमारते मलबे में तब्दील हो गईं. लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों के लिए भागने लगे. वहीं भूकम्प की चपेट में 500 से ज्यादा की मौत हो चुकी है. इस घटना पर दहशत का माहौल बना हुआ है. आपको बताते हैं कि मोरक्को में आये भूकम्प की तीव्रता कितनी थी और इसका केंद्र बिंदु कौन सी जगह थी.

भूकम्प से 500 से ज्यादा लोगों की गई जान

भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल 6.8 थी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

Related Posts
Latest News
10 Nov 2026 10:23:32
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
