Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Iran War News Live: ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान का इनकार, क्या आज खत्म हो जाएगी पूरी सभ्यता, परमाणु हमले की ओर बढ़ता अमेरिका

Iran War News Live: ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान का इनकार, क्या आज खत्म हो जाएगी पूरी सभ्यता, परमाणु हमले की ओर बढ़ता अमेरिका
डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को अंतिम अल्टीमेटम आज रात खत्म हो जाएगा ईरान (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है. ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने का अल्टीमेटम दिया है, जबकि ईरान ने सीजफायर प्रस्ताव ठुकरा दिया. इजरायल के हमले और जवाबी मिसाइलों के बीच हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं.

Iran America War News Live: मध्य पूर्व में हालात बेहद विस्फोटक हो चुके हैं. अमेरिका और ईरान के बीच टकराव अब सीधे युद्ध की दहलीज पर पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अल्टीमेटम और ईरान के सख्त इनकार ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है, जिससे वैश्विक चिंता बढ़ गई है.

ट्रंप का अल्टीमेटम और युद्ध की खुली चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा संदेश देते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तत्काल खोलने का अल्टीमेटम जारी किया है. उन्होंने साफ कहा है कि यदि तय समय सीमा तक यह रास्ता नहीं खोला गया तो अमेरिका ईरान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे जैसे पावर प्लांट्स और ब्रिजों पर हमले करेगा.

ट्रंप का यह बयान और भी चिंताजनक तब हो जाता है जब उन्होंने संभावित युद्ध अपराधों को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता से इनकार कर दिया. इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका की नीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. डेडलाइन भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे तक निर्धारित की गई है, जिससे दुनिया की निगाहें अब इस समय सीमा पर टिकी हुई हैं.

लाइव अपडेट

Apr 08, 2026 · 08:00 AM · Vishwa Deepak Awasthi
Iran War News Live: अमेरिका-ईरान 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमत, पाकिस्तान की पहल रंग लाई

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान दो हफ्ते के सीजफायर पर राजी हो गए हैं. यह प्रस्ताव पाकिस्तान की ओर से रखा गया था, जिस पर दोनों देशों ने सहमति जताई. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी तय डेडलाइन खत्म होने से करीब 90 मिनट पहले इस फैसले का ऐलान किया. अब शुक्रवार को इस्लामाबाद में आगे की कूटनीतिक बातचीत होने की संभावना है, जिससे स्थायी समाधान की उम्मीद बढ़ी है.

Apr 08, 2026 · 01:15 AM · Vishwa Deepak Awasthi
Iran War News Live: ईरान का बड़ा बयान, हर स्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार तेहरान

अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने साफ कहा है कि वह हर स्थिति के लिए तैयार है. प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी योजनाएं पहले ही लागू की जा चुकी हैं.

Apr 08, 2026 · 01:03 AM · Vishwa Deepak Awasthi
Iran War News Live: PAK पीएम शहबाज शरीफ की ट्रंप से अपील, दो हफ्ते बढ़ाएं डेडलाइन

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने डोनाल्ड ट्रंप से डेडलाइन दो हफ्ते बढ़ाने की अपील की है. उन्होंने ईरान से भी होर्मुज स्ट्रेट खोलने का आग्रह किया है ताकि कूटनीतिक समाधान का रास्ता निकल सके

.

Apr 08, 2026 · 12:55 AM · Vishwa Deepak Awasthi
Iran War News Live: संयुक्त राष्ट्र की एंट्री, तनाव कम करने के लिए विशेष दूत जीन अर्नो मैदान में

मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध जैसे हालात के बीच संयुक्त राष्ट्र अब सक्रिय हो गया है. संगठन ने अपने अनुभवी फ्रांसीसी राजनयिक जीन अर्नो को विशेष दूत के रूप में क्षेत्र में भेजने का फैसला किया है. अर्नो को चार दशकों का कूटनीतिक अनुभव है और वह इस संकट को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के प्रयासों का नेतृत्व करेंगे. संयुक्त राष्ट्र ने सभी संबंधित पक्षों से तुरंत बातचीत शुरू करने की अपील की है ताकि संघर्ष को और बढ़ने से रोका जा सके. विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम वैश्विक स्तर पर तनाव कम करने की दिशा में अहम हो सकता है.

Apr 08, 2026 · 12:51 AM · Vishwa Deepak Awasthi
Iran War News Live: बुशहर परमाणु संयंत्र के बाहर जुटी भीड़, हमले की आशंका में देशभक्ति का उफान

ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा होकर देशभक्ति गीत गा रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों को आशंका है कि अमेरिकी हमले में यह संयंत्र पहला निशाना बन सकता है.

Apr 08, 2026 · 12:38 AM · Vishwa Deepak Awasthi
Iran War News Live: ईरानी हैकर्स का साइबर अटैक अलर्ट, अमेरिकी इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ा खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब साइबर वॉर का खतरा भी गहराने लगा है. अमेरिकी साइबर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि ईरान से जुड़े हैकिंग ग्रुप्स अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना रहे हैं. खासतौर पर PLC और SCADA जैसे सिस्टम टारगेट पर हैं, जो बिजली, पानी और औद्योगिक संचालन को नियंत्रित करते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, इन सिस्टम्स पर हमला होने से बड़े पैमाने पर व्यवधान और सुरक्षा संकट पैदा हो सकता है. हालिया तनाव के चलते ऐसे साइबर हमलों में तेजी देखी जा रही है, जिससे अमेरिका सतर्क हो गया है.

Apr 08, 2026 · 12:26 AM · Vishwa Deepak Awasthi
Iran War News Live: कुवैत ने जारी की नाइट एडवाइजरी, नागरिकों से घरों में रहने की अपील

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है. गृह मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला संभावित खतरे को देखते हुए लिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

08 Apr 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Iran War News Live: ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान का इनकार, क्या आज खत्म हो जाएगी पूरी सभ्यता, परमाणु हमले की ओर बढ़ता अमेरिका

Iran America War News Live: मध्य पूर्व में हालात बेहद विस्फोटक हो चुके हैं. अमेरिका और ईरान के बीच टकराव अब सीधे युद्ध की दहलीज पर पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अल्टीमेटम और ईरान के सख्त इनकार ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है, जिससे वैश्विक चिंता बढ़ गई है.

ट्रंप का अल्टीमेटम और युद्ध की खुली चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा संदेश देते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तत्काल खोलने का अल्टीमेटम जारी किया है. उन्होंने साफ कहा है कि यदि तय समय सीमा तक यह रास्ता नहीं खोला गया तो अमेरिका ईरान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे जैसे पावर प्लांट्स और ब्रिजों पर हमले करेगा.

ट्रंप का यह बयान और भी चिंताजनक तब हो जाता है जब उन्होंने संभावित युद्ध अपराधों को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता से इनकार कर दिया. इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका की नीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. डेडलाइन भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे तक निर्धारित की गई है, जिससे दुनिया की निगाहें अब इस समय सीमा पर टिकी हुई हैं.

Related Posts

Latest News

यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 IAS अफसरों के तबादले किए हैं....
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

Follow Us